जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए महिला क्रिकेट इवेंट की सभी 8 टीमें तय हो गई हैं। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे।
महिला इवेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत होगी।
मेजबान जापान के अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी रैंकिंग के दम पर सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी बची तीन सीटों के लिए क्वालालंपुर में क्वालीफायर मुकाबले खेले गए।
क्वालीफायर में सबसे बड़ा उलटफेर आईसीसी रैंकिंग में 42वें नंबर पर काबिज चीन की महिला टीम ने किया। चीन ने नेपाल के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 5 विकेट से जीत हासिल की।
यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में चीन की नेपाल के खिलाफ यह पहली जीत है। इस जीत के साथ ही चीन ने मुख्य इवेंट का टिकट कटा लिया।
क्वालीफायर के फाइनल में थाईलैंड और मलेशिया ने आमने-सामने की टक्कर में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में थाईलैंड ने मलेशिया को महज 54 रनों पर समेट दिया और 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इन दोनों टीमों ने भी मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
पुरुष क्रिकेट इवेंट के लिए अब भी जद्दोजहद जारी है। मेजबान जापान के साथ भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
बची हुई 4 सीटों के लिए नेपाल, चीन, मलेशिया, कतर, बहरीन, हांगकांग, ओमान और सिंगापुर के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। पुरुष इवेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
Congratulations to Thailand, Malaysia and China on securing their spots at the main event in Japan 👏#AsianGames #ACC pic.twitter.com/yy74OLAsib
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) May 31, 2026
करुप्पु की बंपर कमाई पर सूर्या का बड़ा दिल, टीम को गिफ्ट की लाखों की लग्जरी कार
दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष : शुजालपुर में CM मोहन यादव के तीखे बोल से गरमाई एमपी की सियासत
फाइनल में विराट का तूफानी अर्धशतक: अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
स्वर्ण पदक की चमक फीकी: पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की बेरहमी से हत्या, साथी खिलाड़ी हिरासत में
भारत में तहलका मचाने आ रहा Xiaomi 17T, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक दहाड़, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन
उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 : राहुल गांधी के दौरे से पहले सक्रिय हुई कुमारी सैलजा
अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला: हुगली में लगे चोर-चोर के नारे, सड़क पर धरने पर बैठे सांसद
आरसीबी के आगे ढेर गुजरात टाइटंस, फाइनल में गिल-सुदर्शन की जोड़ी हुई फ्लॉप शो
मोहब्बत की खातिर मौत को दी मात: PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा आशिक, प्रेमिका समेत हिरासत में