उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन कांग्रेस ने अभी से अपनी सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के 4 और 5 जून के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह मिशन मोड में है।
पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रविवार को देहरादून पहुंचकर इस दौरे की तैयारियों की कमान संभाल ली है। उनका यह दौरा महज औपचारिकता नहीं, बल्कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों के स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए है।
राहुल गांधी के आगमन से पहले देहरादून स्थित राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इसमें जनसभाओं, कार्यकर्ता संवाद और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकना और एकजुटता का संदेश देना है।
राहुल गांधी का कार्यक्रम तय हो चुका है। 4 जून को वे कुमाऊं के अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पौड़ी जाएंगे। वहीं, 5 जून को देहरादून में वे पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी राज्य का रुख कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वे दिसंबर 2021 में देहरादून आए थे।
कुमारी सैलजा सोमवार (1 जून) को पौड़ी गढ़वाल का दौरा करेंगी, जहां वे पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की संख्या काफी अधिक है, जो हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस इस वोट बैंक को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा और प्रभारी की बढ़ती सक्रियता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी है। सत्ता के वनवास को खत्म करने के लिए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
*माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के मद्देनज़र आज कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं समन्वय संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।
— Kumari Selja (@Kumari_Selja) May 31, 2026
बैठक में दौरे की रूपरेखा, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल, प्रभावी एवं… pic.twitter.com/mmM4Sany5s
6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल की आतिशबाजी, नेपाल ने रचा इतिहास
70 साल के मौलाना का 26 साल की युवती से निकाह: रोमांटिक फोटोशूट ने मचाया बवाल
IPL 2026: गिल का विकेट गिरते ही मैदान पर दहाड़े कोहली, स्टैंड्स में अनुष्का का भक्तिमय अंदाज वायरल
म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों के ढेर में विस्फोट, 45 से ज्यादा लोगों की मौत
म्यांमार में भीषण धमाका: 45 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 घर मलबे में तब्दील
दर्द से कराहते रहे वेंकटेश अय्यर, फिर भी नहीं छोड़ी क्रीज: क्या यह उनके करियर की सबसे यादगार पारी थी?
IPL 2026 फाइनल: क्या RCB की जीत पक्की? ये अजेय खिलाड़ी है जीत की गारंटी!
आतंकवादी के चेहरे दिखाओ जरा : राहुल गांधी ने CBSE छात्रों के साथ साझा किया दर्द, सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज
27 सेकंड का क्रूर हत्याकांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो मासूम को 8 बार जमीन पर पटका
दिल्ली के महरौली में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मची चीख-पुकार