अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने तूफानी शुरुआत की है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल के विकेट ने पूरे स्टेडियम का रोमांच बढ़ा दिया है।
हेजलवुड का सटीक वार, गिल आउट टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल बड़ी उम्मीद थे। लेकिन पारी के तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड की एक शॉर्ट पिच गेंद पर गिल मात खा गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में गई और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया।
विराट की आक्रामक दहाड़ गिल का विकेट गिरते ही मैदान पर विराट कोहली का जोश सातवें आसमान पर दिखा। कोहली ने आक्रामक अंदाज में हवा में मुक्के लहराते हुए जोरदार दहाड़ के साथ जश्न मनाया। उनका यह आक्रामक अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा का सादगी भरा रिएक्शन मैदान पर जहां कोहली का आक्रामक जश्न चर्चा में रहा, वहीं स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा की सादगी ने दिल जीत लिया। व्हाइट स्लीवलेस निट टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आईं अनुष्का ने गिल का विकेट गिरने के बाद खुशी और प्रार्थना के मिले-जुले भाव व्यक्त किए।
फैंस की नजरें डिजिटल रिंग पर टिकीं इस दौरान फैंस का ध्यान अनुष्का की उंगली में पहनी एक ब्लैक डिजिटल रिंग पर गया। दरअसल, यह राधा नाम जाप काउंटर है। विराट और अनुष्का की बढ़ती आध्यात्मिक रुचि का यह छोटा सा प्रतीक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गिल का विकेट गिरते ही उनका यह भक्तिमय अंदाज चर्चा का केंद्र बन गया है।
What it means! 🤩👏💪🔥#JoshHazlewood gets the big wicket of #ShubmanGill & the reactions from the #RCB camp says it all! 👀#TATAIPL 2026 FINAL | #RCBvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/nTKb3Qmpst pic.twitter.com/IK1ATGnXxh
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
रोंगटे खड़े कर देने वाला सुसाइड: 5 साल की मासूम भतीजी के सामने NCC कैडेट ने खुद को मारी गोली
IPL 2026 Final: आरसीबी बनाम गुजरात, खिताबी जंग में क्या होंगे प्लेइंग-11 में चौंकाने वाले बदलाव?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप, DM में भेजते थे अश्लील मैसेज!
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, चैंपियन बनते ही हुई पैसों की बारिश
CBSE का OSM टेंडर विवाद: 17 साल के छात्र के खुलासे से मची हलचल
अभिषेक बनर्जी पर हमला: हीरो क्यों बनने गए थे? दिलीप घोष के तीखे सवाल से ममता सरकार पर बढ़ा सियासी पारा
17 साल के एंटी-नेशनल : CBSE छात्रों से राहुल गांधी की मुलाकात, परीक्षा मूल्यांकन पर उठाए गंभीर सवाल
आसमान से जुड़कर चमकाएं अपना करियर: मन की बात में PM मोदी ने युवाओं को दिया नया मंत्र
IPL 2026 फाइनल का खुमार: अहमदाबाद में ट्रॉफी की जंग और इंटरनेट पर मीम्स की सुनामी
इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई , अभिषेक बनर्जी के मुद्दे पर दिलीप घोष का तंज