पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है। इस घटना पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न केवल अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया, बल्कि टीएमसी सरकार के पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
कानून हाथ में लेना गलत, लेकिन जनता का गुस्सा जायज दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए और किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने तुरंत जोड़ा कि बीते 15 वर्षों में टीएमसी राज में लोगों ने जो अत्याचार झेले हैं, उसका रोष अब बाहर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के छोटे-छोटे नेता भी रसूख के साथ घूमते थे और आम जनता की सुविधाओं की परवाह नहीं करते थे।
इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई अभिषेक बनर्जी की चोट पर चुटकी लेते हुए दिलीप घोष ने कहा, वे इतने नाजुक हैं कि एक अंडा फेंका गया और उतने में ही चोट लग गई। हमने खुद कितनी चोटें झेली हैं, कभी विपक्ष में रहने का मजा चखना चाहिए। घोष ने याद दिलाया कि जब जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था, तब ईंट-पत्थर फेंके गए थे और 10 गाड़ियां तोड़ दी गई थीं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके शरीर पर आज भी उन हमलों के निशान हैं।
सरकारी अस्पतालों पर निशाना ममता बनर्जी के आरोपों और सरकारी अस्पतालों का जिक्र करते हुए घोष ने कहा कि टीएमसी नेता अब मजबूरी में अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत है। उन्होंने तंज कसा कि इनके मंत्री और विधायक पहले सरकारी अस्पतालों में कुत्तों का इलाज कराने के लिए मशहूर थे। अब जब खुद को बारी आई, तो अस्पताल की स्थिति का पता चल रहा है।
मौत के आंकड़ों का हिसाब कौन देगा? दिलीप घोष ने टीएमसी नेता कुणाल घोष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि बीते 10-12 वर्षों में उनके 321 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई, लेकिन पुलिस ने कितनी एफआईआर दर्ज की? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव बाद हिंसा में 56 कार्यकर्ताओं की मौत हुई और दुष्कर्म पीड़ित 35 महिलाओं की शिकायत तक दर्ज नहीं की गई थी।
राजनीति पर असर अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद ममता बनर्जी को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्षी नेताओं का साथ मिला है। यह घटना अब बंगाल की स्थानीय राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय सुर्खियों में पहुंच गई है, जिससे दिल्ली तक की सियासी हवा बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
.@BJP4Bengal leader @DilipGhoshBJP says, if BJP had to beat TMC leaders, they would have WIPED OFF TMC altogether. They would ve broken down buildings and dragged TMC leaders on the streets and murdered them!
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 31, 2026
True nature of PM @narendramodi s REIGN OF TERROR EXPOSED ONCE AGAIN! pic.twitter.com/R2AtXN6cVf
IPL 2026: गिल का विकेट गिरते ही मैदान पर दहाड़े कोहली, स्टैंड्स में अनुष्का का भक्तिमय अंदाज वायरल
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर आरती और गंजेपन की धूम, RCB-GT जंग का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा
अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला: हुगली में लगे चोर-चोर के नारे, सड़क पर धरने पर बैठे सांसद
दिल्ली के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड : 26 साल पहले कैमरे पर धमकी देने वाला कुख्यात मुन्ना झिंगाड़ा फिर सक्रिय
# RCB Vs GT: स्टेडियम में विराट की लेडी लक , गले में तुलसी की माला पहनकर पहुंचीं अनुष्का
आईपीएल फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री: अहमदाबाद में सुपरस्टार की तरह पहुंचे ऑरेंज कैप के दावेदार
अभिषेक बनर्जी पर हमला: हीरो क्यों बनने गए थे? दिलीप घोष के तीखे सवाल से ममता सरकार पर बढ़ा सियासी पारा
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक दहाड़, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन
बस रोकने के लिए चलती बस के सामने कूदा युवक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
IPL ट्रॉफी पर अंकित है एक खास संस्कृत संदेश, जानिए इसके पीछे का अर्थ और इतिहास