अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जब आरसीबी को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब किंग कोहली ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
25 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक कोहली ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। 37 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने महज 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। एक तरफ जहां नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे, वहीं कोहली ने छोर संभाले रखा और आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।
स्टैंड्स में भावुक हुईं अनुष्का पारी के 12वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर जैसे ही कोहली ने पुल शॉट लगाकर चौका जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया, पूरा स्टेडियम गूंज उठा। स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। अनुष्का ने खड़े होकर तालियां बजाईं और बेहद उत्साहित नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शानदार सीजन का यादगार अंत विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। खिताबी जीत के बाद मैदान पर दोनों का एक-दूसरे का हाथ थामे जश्न मनाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। टूर्नामेंट की बात करें तो कोहली ने इस सीजन में 16 मैचों में कुल 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे।
रिकॉर्ड्स की बारिश कोहली का यह अर्धशतक उनके पिछले रिकॉर्ड्स (2018 में 26 गेंदों में 50) से भी तेज रहा। हालांकि, फाइनल मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभी भी सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर (24 गेंद) के नाम दर्ज है, लेकिन इस महत्वपूर्ण मौके पर कोहली की यह पारी आरसीबी के दूसरे आईपीएल खिताब की नींव बनी।
One & only, #KingKohli! 👑#ViratKohli smashes his fastest fifty the #TATAIPL and what an occasion to do so! 💪#TATAIPL 2026 FINAL | #RCBvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/nTKb3Qmpst pic.twitter.com/dxMswncGcz
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
कुर्बानी से आहत बिलाल ने छोड़ा इस्लाम, शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ बना विशाल
काले झंडे, पत्थर और हमला: बंगाल में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा प्रहार
करुप्पू की बंपर कमाई से गदगद हुए सूर्या, टीम को दिए करोड़ों के तोहफे
पिता का आखिरी वादा और बेटे का जवानी में बुढ़ापा : 10 बहनों की जिम्मेदारी में फंसी जिंदगी
पुणे जहरीली शराब कांड: 16 मौतों से दहला राज्य, रामदास आठवले ने सरकार से मांगी मुआवजे की गारंटी
24 साल बाद ऐतिहासिक जीत: इजरायल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर फहराया तिरंगा
मोहब्बत की खातिर मौत को दी मात: PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा आशिक, प्रेमिका समेत हिरासत में
17 साल के डीप स्टेट एजेंट्स : राहुल गांधी ने CBSE छात्रों की आपबीती के जरिए सरकार पर साधा निशाना
CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग पोर्टल में सेंध: हजारों उत्तर पुस्तिकाएं थीं सार्वजनिक, अब IIT की टीम करेगी सुरक्षा मजबूत
ऑरेंज कैप पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का राज: शुभमन गिल और साई सुदर्शन की उम्मीदों पर फिरा पानी