पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से हुई 16 लोगों की मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री से सीधे बात करने का वादा किया है।
16 परिवारों का उजड़ा संसार इस त्रासदी में फुगेवाड़ी और दापोड़ी के 11 और पुणे के 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। आठवले ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि मरने वालों में ज्यादातर 30 साल से कम उम्र के युवा और दिहाड़ी मजदूर थे। उन्होंने इसे महज एक हादसा नहीं, बल्कि अवैध शराब माफियाओं द्वारा किया गया कत्ल करार दिया है।
अवैध अड्डों पर सख्त प्रहार की मांग केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि प्रशासन की नाक के नीचे ये घातक रसायन और अवैध शराब के अड्डे कैसे चल रहे हैं? उन्होंने राज्य में चल रहे शराब के सभी अवैध अड्डों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीड़ितों को मुआवजे का भरोसा आठवले ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के नियमों के तहत आकस्मिक मृत्यु पर 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार के स्तर पर भी पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त मदद दिलाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
चार आरोपी पुलिस हिरासत में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में योगेश वानखेड़े, राधेश्याम प्रजापति, मिरका सिंह और गुरु मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। अदालत ने चारों आरोपियों को 8 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब जहरीली शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
मौत का खौफनाक मंजर अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और शरीर में जहर फैल गया। मृतक बाबा शेख के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शरीर में घुले जहरीले तरल को निकालना नामुमकिन हो गया था। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री के साथ होने वाली आठवले की बैठक पर टिकी हैं।
*आज फुगेवाडी व दापोडी येथे विषारी दारू दुर्घटनेतील मृत युवकांना श्रद्धांजली वाहून पीडित कुटुंबांची सांत्वनपर भेट घेतली. मरण पावणारे बहुतांश तरुण ३० वर्षांच्या आतील मोलमजुरी करणारे होते. हा केवळ अपघात नसून अवैध हातभट्टी चालवणाऱ्यांनी केलेला थेट खूनच आहे!
— Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) May 31, 2026
मी, पुणे मनपाचे उपमहापौर… pic.twitter.com/gpjlkZA5QH
आप घमंडी हैं : अस्पताल में ममता बनर्जी का रौद्र रूप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा सियासी बवाल
IPL 2026 फाइनल में बवाल: जॉर्डन कॉक्स का कैच या धोखा? अंपायर से भिड़े RCB के खिलाड़ी
CBSE के OSM टेंडर में धांधली की पोल: 12वीं के छात्र के खुलासे से हिला शिक्षा विभाग
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक दहाड़, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन
कसोल में पार्किंग विवाद बना खूनी: पर्यटक ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत
राष्ट्र-विरोधी कहने वालों को राहुल गांधी का करारा जवाब, CBSE छात्रों के समर्थन में उतरे
6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल की आतिशबाजी, एक ओवर में जड़े लगातार 6 छक्के
सूर्य चौहान हत्याकांड: पिता के उकसावे पर रची गई खूनी साजिश, मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
IPL ट्रॉफी पर अंकित है एक खास संस्कृत संदेश, जानिए इसके पीछे का अर्थ और इतिहास
सीमा विवाद पर बालेन शाह का बड़ा कबूलनामा: नेपाल ने भी की है भारतीय जमीन पर अतिक्रमण