पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा और तनाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के महज 24 घंटे के भीतर, रविवार सुबह हुगली के चंडीतला में पार्टी के दिग्गज सांसद कल्याण बनर्जी को भी उग्र भीड़ के कोप का सामना करना पड़ा।
24 घंटे में दो बड़े हमले शनिवार को कोलकाता के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए पत्थरों और अंडों के हमले की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि रविवार को चंडीतला रणक्षेत्र में बदल गया। लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी जब अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर निकले, तो अचानक सैकड़ों लोगों की भीड़ ने उनके काफिले को घेर लिया।
चोर-चोर के नारों के बीच हुआ हमला भीड़ ने काले झंडे लहराते हुए चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। सुरक्षाकर्मियों ने सांसद को घेरने की कोशिश की, लेकिन अचानक भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कोई भारी वस्तु सीधे कल्याण बनर्जी के सिर पर जा लगी। सिर पर चोट लगते ही सांसद दर्द से कराह उठे और वहीं जमीन पर गिर पड़े। सुरक्षाकर्मी आनन-फानन में उन्हें भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।
सांसद ने दी सफाई घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कल्याण बनर्जी ने बताया कि वह चंडीतला थाने के प्रभारी से मिलने और प्रतिवेदन देने जा रहे थे। रास्ते में भारी जाम के कारण जब वह अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल चल रहे थे, तभी यह हमला अचानक हुआ।
साजिश या जन-आक्रोश? इस बैक-टू-बैक हमले ने बंगाल के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। तृणमूल कांग्रेस ने इन हमलों को विपक्षी दलों की एक सोची-समझी साजिश और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करार दिया है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के बाद भड़की यह हिंसा बेहद संवेदनशील है।
यह हमला राजनीतिक प्रतिशोध है या जमीन पर पनप रहा बड़ा जन-आक्रोश, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। लेकिन इन घटनाओं ने एक बार फिर बंगाल की गिरती कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*TMC MP Kalyan Banerjee was reportedly attacked in Hooghly by protesters who showed black flags and raised slogans. 😳
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) May 31, 2026
He reportedly blames BJP members.pic.twitter.com/fwey8mxEO7
सोते हुए गायब हुआ बच्चा, ढूंढते-ढूंढते पेरेंट्स के उड़े होश: फिर जो दिखा, उसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल की आतिशबाजी, नेपाल ने रचा इतिहास
IPL 2026 Final: बेंगलुरु में हाई अलर्ट, जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाया तो होगी जेल
पत्थर नहीं, बैलेट बॉक्स से दें जवाब: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बोले शशि थरूर
IPL 2026 Final: मेरे लिए यह सिर्फ एक नॉर्मल गेम , फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान
सीमा विवाद पर बालेन शाह का बड़ा कबूलनामा: नेपाल ने भी की है भारतीय जमीन पर अतिक्रमण
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: रियो का खौफनाक चक्रव्यूह, क्या तुलसी बचा पाएंगी विरानी परिवार की साख?
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, जानें कैसी होगी इनकी सैन्य रणनीति
दिल्ली के महरौली में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मची चीख-पुकार
आईपीएल 2026 फाइनल: आरसीबी से खिताब की उम्मीद, डीके शिवकुमार ने दी डिफेंडिंग चैंपियन को शुभकामनाएं