अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के महामुकाबले का मंच सज चुका है। रविवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग होगी। दोनों टीमें अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
डीके शिवकुमार का हौसला बढ़ाया कर्नाटक के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरसीबी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने टीम को मौजूदा चैंपियन संबोधित करते हुए कहा, पहले मैच से लेकर फाइनल तक, आरसीबी ने हिम्मत और अनुशासन दिखाया है। टीम ने बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज का मैच कर्नाटक के लिए एक और शानदार जीत लेकर आएगा।
कर्नाटक में पूजा-हवन का दौर आरसीबी की लगातार दूसरी जीत के लिए राज्य भर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। हुबली में कर्नाटक ड्राइवर्स यूनियन ने विशेष पूजा का आयोजन किया। यूनियन अध्यक्ष शेखरैया मथापति ने कहा कि पूरा ड्राइवर समुदाय टीम के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें जीत का पूरा भरोसा है।
यादगार और भावुक पल विजयनगर में क्रिकेट समर्थकों ने जीत के लिए हवन किया। इस दौरान एक भावुक पहलू भी नजर आया। विजयनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने उन 11 क्रिकेट प्रेमियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने आईपीएल 2025 के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी। आरसीबी की जीत के साथ फैंस उन यादों को भी सहेज रहे हैं।
फाइनल तक का सफर आरसीबी गत चैंपियन के रूप में इस सीजन का फाइनल खेल रही है। टीम ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब देखना यह है कि क्या आरसीबी अपना ताज बरकरार रख पाती है या गुजरात बाजी मार ले जाएगी।
All the best, reigning champions!
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) May 31, 2026
ಇದು RCBಯ ಹೊಸ ಅಧ್ಯಾಯ.
From the first match to the final, RCB has showcased grit, discipline, and exceptional teamwork. The team has once again made Bengaluru proud and united millions of fans in hope and celebration.
Wishing @RCBTweets the very… pic.twitter.com/pxfNaCcN45
अभिषेक बनर्जी पर हमला: महुआ मोइत्रा ने भाजपा को बताया जंगली , बंगाल की राजनीति में उबाल
निजी जिंदगी के तूफ़ान के बीच रवि मोहन की बड़ी छलांग, लोकेश कनगराज की फिल्म में मिली धमाकेदार एंट्री
CBSE का OSM टेंडर विवाद: 17 साल के छात्र के खुलासे से मची हलचल
म्यांमार में भीषण धमाका: 45 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 घर मलबे में तब्दील
शुभमन गिल का विकेट गिरते ही मैदान पर फटे विराट कोहली, वायरल हुआ आक्रामक जश्न
IPL 2026 Final: हेजलवुड का कहर, गिल का सपना टूटा और वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी!
CBSE मूल्यांकन विवाद: 18.5 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की मोबाइल से स्कैनिंग पर मचा बवाल
आम नहीं, ये तो खास हैं: मन की बात में पीएम मोदी ने बांधे फलों के राजा की तारीफों के पुल
गुवाहाटी में चला बुलडोजर: रेलवे की जमीन से हटाए गए 200 से अधिक अवैध निर्माण
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक दहाड़, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन