राजनीति का एक ही उसूल है—जो दिखता है, उससे कहीं ज्यादा छिपाया जाता है। इस कला में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कोई तोड़ नहीं है। 72 साल की उम्र में भी उनकी गजब की चुस्ती-फुर्ती और फिटनेस अक्सर दुनिया को हैरान करती है। अब पुतिन, शी जिनपिंग और किम जोंग उन की एक हॉट माइक बातचीत ने एक नए रहस्य को जन्म दिया है: क्या इंसानों के लिए अमरता अब मुमकिन है?
चीन में एक सैन्य समारोह के दौरान व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की बातचीत सीसीटीवी माइक में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में शी जिनपिंग कहते सुनाई दिए, पहले लोग 70 साल से ज्यादा नहीं जी पाते थे, लेकिन आज इस उम्र में भी आप किसी बच्चे की तरह सक्रिय हैं।
इसके जवाब में जो कहा गया, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। अनुवाद के अनुसार, पुतिन ने कहा, बायोटेक (जैव प्रौद्योगिकी) के विकास के साथ, अंगों को अनगिनत बार बदला जा सकता है। इंसान लंबी उम्र पा सकता है और अमर भी हो सकता है। बातचीत के दौरान यह भी जिक्र आया कि इस सदी में 150 साल तक जीने की संभावना हकीकत बन सकती है।
शुरुआत में इस ऑडियो को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सैन्य परेड के बाद जब एक रिपोर्टर ने पुतिन से इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज नहीं किया। पुतिन ने कहा, हां, मुझे यकीन है। आधुनिक दवाइयां, सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण ने उम्मीद जगाई है कि इंसानी जीवन काफी लंबा हो सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि पुतिन, शी जिनपिंग और किम जोंग उन—ये तीनों ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने सत्ता में अपनी आजीवन जगह सुनिश्चित कर ली है। रूस में संविधान बदलकर पुतिन ने खुद को सुरक्षित कर लिया है, चीन में शी जिनपिंग का कार्यकाल असीमित है, और उत्तर कोरिया में किम जोंग उन का कोई मुकाबला नहीं है।
जब दुनिया के ये तीन सबसे ताकतवर आजीवन नेता अमरता और 150 साल की उम्र पर चर्चा करते हैं, तो यह महज एक वैज्ञानिक बहस नहीं रह जाती। क्या यह सिर्फ तकनीक का वादा है या इन नेताओं की सत्ता पर अनंत काल तक बने रहने की एक महत्वाकांक्षी योजना? यह सवाल अब ग्लोबल चर्चा का केंद्र बन चुका है।
❗️🇷🇺🇨🇳🇰🇵 70 the new 21? Hot Mic Captures Conversation About IMMORTALITY Between Putin-Xi-Kim pic.twitter.com/rHRDeSUzKH
— RT_India (@RT_India_news) September 3, 2025
कर्नाटक में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ की आहट: दक्षिण भारत के लिए साफ़ संकेत या गंभीर खतरा?
शाहीन अफरीदी का कॉमेडी शॉट : नाम को समझा ईद मुबारक , वायरल हुआ मजेदार वीडियो
भारत की संस्कृति से मंत्रमुग्ध हुईं टिफनी ट्रंप, पति संग अक्षरधाम मंदिर में बिताए खास पल
हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे अभिषेक बनर्जी, बोले- मेरी हत्या की थी सुनियोजित साजिश
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार भारतीय सेना, आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने दी बड़ी चेतावनी
लालू का भावुक सिंगापुर दौरा: बेटी के लिए ले गए बिहार के आम-लीची, आंसुओं से हुआ स्वागत
सावधान! ताजा दूध का दावा निकला बड़ा धोखा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
शरद पवार को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन
मोबाइल में खोया था शख्स, चोर ने बैग से उड़ाए लाखों: देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
महंगाई की मार और बहरी सरकार: ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सुनी तबाह होने की दास्तां