पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है। दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में शनिवार को डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला हुआ। वे चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रहे थे, तभी स्थिति हिंसक हो गई।
भीड़ से घिरे, हेलमेट पहनकर भागना पड़ा सोनारपुर में काफिला रुकते ही हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने गो बैक के नारों के साथ काले झंडे दिखाए। भारी विरोध के बीच अभिषेक को अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक का सहारा लेना पड़ा। भीड़ ने उन पर अंडे, जूते और चप्पलें फेंकीं। धक्का-मुक्की में उनकी शर्ट के बटन तक टूट गए। सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें क्रिकेट हेलमेट पहनाया, जिसके बाद वे गलियों से होते हुए किसी तरह पीड़ित परिवार के घर तक पहुंचे।
मार दो मुझे, मैं झुकूंगा नहीं घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा, वे मुझे मारना चाहते हैं। जनता देख रही है कि कैसे एक विपक्षी नेता को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि वे इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं और किसी के भी आगे सिर नहीं झुकाएंगे।
टीएमसी बनाम बीजेपी: राजनीतिक तकरार तेज टीएमसी ने इस घटना को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। पार्टी का आरोप है कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेता पर हमला करना घिनौनी हरकत है।
वहीं, बीजेपी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कोई सुनियोजित हमला नहीं, बल्कि जनता का आक्रोश है। बीजेपी के अनुसार, टीएमसी शासन में हिंसा झेल चुके परिवारों के बीच अभिषेक का जाना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था, जिससे लोग भड़क गए।
बंगाल में तनाव का माहौल राज्य में फिलहाल हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। एक तरफ अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद टीएमसी आक्रामक है, तो दूसरी तरफ राज्य में राहत सामग्री और अन्य मामलों को लेकर भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अभिषेक और ममता बनर्जी पर दर्ज हो रही शिकायतों ने राज्य में नई राजनीतिक जंग छेड़ दी है।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims families
— ANI (@ANI) May 30, 2026
He says, It s all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn t even been a month,… pic.twitter.com/UXM9dzsb4U
EPFO अलर्ट: कहीं आपकी सैलरी से तो गलत तरीके से नहीं कट रहा पेंशन का पैसा? ऐसे करें चेक
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: चूरू-श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी का तांडव, अगले 4 दिनों तक अलर्ट
अभिषेक बनर्जी पर हमला: MLC रिपोर्ट में क्या है डॉक्टरों का सच?
राजस्थान में कुदरत का कहर: चूरू-बीकानेर में दिन में छाई काली रात , धूल के गुबार से थमा जनजीवन
सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया! दूसरे T20 में इंग्लैंड से भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव
चीन का न्यूक्लियर जाल : रेगिस्तान में 80 लॉन्च पैड, क्या भारत और अमेरिका के लिए है खतरे की घंटी?
ट्रेन में सरेआम सिगरेट के कश लगाती दिखी पापा की परी , वीडियो देख भड़के लोग
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दहला बंगाल: टीएमसी में सन्नाटा, अपनों ने मोड़ा मुंह तो इंडिया गठबंधन बना ढाल
अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: ईंट-पत्थर चले, TMC ने इसे BJP की गुंडागर्दी करार दिया
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; वजन और सेहत का पूरा ब्योरा सामने