कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले के बाद सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। इस हमले ने बंगाल के राजनीतिक समीकरणों को झकझोर कर रख दिया है।
टीएमसी के भीतर खामोशी का तूफान इस संकट की घड़ी में टीएमसी के भीतर का एक चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। कल तक जो नेता अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द रहते थे, आज वे इस घटना पर बोलने से भी बच रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में प्रशासनिक और पुलिसिया कार्रवाई के डर से पार्टी के कई कद्दावर नेताओं ने रहस्यमयी चुप्पी साध ली है। फिलहाल, ममता बनर्जी और कुणाल घोष के अलावा पार्टी का कोई बड़ा चेहरा खुलकर सामने नहीं आया है।
ममता का मौन प्रहार, कुणाल घोष ने उठाए सवाल अस्पताल में भर्ती अभिषेक बनर्जी का हाल जानने पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भाजपा और सत्ताधारी खेमे को निशाने पर लिया है। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस घटना को पूर्व-नियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक सांसद के साथ ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था की विफलता उजागर करती है।
बीजेपी का पलटवार: यह जनता का आक्रोश भाजपा ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने इसे अभिषेक बनर्जी के प्रति जनता की नफरत बताया। सिन्हा ने तीखे लहजे में कहा कि पिछले 15 सालों के घोटालों और प्रताड़ना का नतीजा यह है कि जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने हिंसा की निंदा करते हुए जनता से कानून हाथ में न लेने की अपील की है।
विपक्ष का अभिषेक को मजबूत सहारा बंगाल की राजनीति में टीएमसी के अपनों की चुप्पी के बीच, राष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक बनर्जी को बड़ा साथ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष की आवाज को हिंसा के जरिए कुचलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल, अस्पताल में अभिषेक बनर्जी का इलाज चल रहा है, लेकिन सोनारपुर की घटना ने बंगाल में इंडिया गठबंधन और ममता सरकार के समीकरणों को एक नई दिशा दे दी है।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee arrives at Apollo hospital, where her nephew and party MP Abhishek Banerjee is currently undergoing treatment after he was attacked in Sonarpur today
— ANI (@ANI) May 30, 2026
(Video source: TMC) pic.twitter.com/7PAxilZd53
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: चूरू-श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी का तांडव, अगले 4 दिनों तक अलर्ट
होर्मुज में बारूदी सुरंग का खतरा, ओमान ने जारी किया रेड अलर्ट
महाभारत की द्रौपदी पर जानलेवा हमला: सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, हुए थे दो ब्रेन हैमरेज
PAK vs AUS: डेब्यू मैच में मिन्हास का कहर, कैमरून ग्रीन का गोल्डन डक के साथ खराब फॉर्म जारी
हरमनप्रीत कौर का विराट धमाका: टी20 इंटरनेशनल में 4000 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर बनीं इतिहास का हिस्सा
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: ममता ने कहा शर्म आनी चाहिए , अखिलेश ने घेरी बीजेपी
मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू: सलमान खान की फिल्म देख सुभाष घई हुए मुरीद, बताया मस्ट वॉच
3900 किमी दूर चीन से हैदराबाद में हुई सर्जरी, रोबोटिक तकनीक ने मिटाई दूरियां
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत: विपक्ष लामबंद, टीएमसी सांसद बोले- मेरी जान लेने की साजिश थी
खोड़ा मर्डर केस: अंतिम संस्कार पर अड़े परिजन, मांगी आरोपियों को मौत की सजा