कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों और राज्य की जांच के घेरे में हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने उन्हें विधानसभा सचिवालय में जमा किए गए एक पत्र में विधायकों के जाली हस्ताक्षरों के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।
क्या है पूरा मामला? मामला 19 मई को विधानसभा सचिवालय को सौंपे गए एक पत्र से जुड़ा है। इस पत्र में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष के रूप में समर्थन देने की बात कही गई थी, जिस पर करीब 70 विधायकों के हस्ताक्षर थे। बाद में आरोप लगा कि टीएमसी विधायक नयना बनर्जी के हस्ताक्षर फर्जी थे। इसी मामले में सीआईडी अब तक कई विधायकों से पूछताछ कर चुकी है।
डेढ़ घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा सीआईडी की टीम शनिवार दोपहर पहले अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन वहां उनकी अनुपस्थिति के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद अधिकारियों ने उनके कालीघाट स्थित आवास का रुख किया। वहां करीब 10 मिनट के इंतजार के बाद नोटिस सौंपा गया। यह पूरी प्रक्रिया करीब डेढ़ घंटे तक चली।
अमित शाह पर साधा निशाना नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, यह अमित शाह का सीधा विरोध करने का नतीजा है। मैं उनकी धमकियों के आगे न झुकने वाला हूं और न ही मैदान छोड़ने वाला हूं। मैं पहले भी ईडी और सीबीआई का सामना कर चुका हूं।
गिरफ्तार कीजिए, मैं भागने वाला नहीं बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा, अगर उन्हें मुझे गिरफ्तार करना है, तो वे कर सकते हैं। मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं। चुनाव जीतने के बाद अब वे मुझसे निपटने के लिए सीआईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं।
आगे की राह सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर भवानी भवन मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। इस पर टिप्पणी करते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अभी नोटिस की सामग्री नहीं देखी है, लेकिन वे अपने वकीलों से सलाह लेने के बाद जांच में पूरा सहयोग करेंगे। फिलहाल, यह मामला टीएमसी और भाजपा के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव को और अधिक गहरा करता दिख रहा है।
*#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee says, ...If the two security officials posted with me are reporting the incident to their superiors, yet no force is arriving, then it s clear that the higher authorities want this entire incident to continue, and there s… https://t.co/MIZUJSZi3y pic.twitter.com/30UjpGSFR8
— ANI (@ANI) May 30, 2026
पिता का गब्बर अंदाज: शुभमन गिल के शतक पर स्टेडियम में झूम उठे पापा, वायरल हुआ वीडियो
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला: हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान, लगे चोर-चोर के नारे!
गाजियाबाद: क्या बकरा हलाल होते देखा है? पूछकर 17 साल के हिंदू किशोर को दोस्तों ने चाकुओं से गोदा, मौत से इलाके में तनाव
CBSE डिजिटल मार्किंग टेंडर विवाद: क्या कोएम्प्ट को फायदा पहुंचाने के लिए बदले गए नियम?
क्या इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? वॉशिंगटन में सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए विदेश मंत्री इशाक डार
तीर्थस्थलों पर हाथापाई और केदारनाथ में भारी जाम: चारधाम यात्रा की बदइंतजामी पर उठे सवाल
दिल्ली के किराड़ी में बदला पानी का टाइम-टेबल: इन 50 इलाकों में अब इस समय आएगा नल में पानी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैर रही बारूदी सुरंगें, ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच ओमान ने जारी किया रेड अलर्ट
अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: सोनारपुर में फेंके गए पत्थर और जूते, अस्पताल पहुंचे ममता बनर्जी
क्या पुतिन ने पा लिया अमर होने का फॉर्मूला? 150 साल तक जीने की गारंटी! शी जिनपिंग संग वायरल बातचीत ने मचाया हड़कंप