कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने राज्य के सत्ता गलियारों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को अपने ही राज्य में उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद पर स्थानीय लोगों ने जमकर आक्रोश निकाला।
अंडे बरसे और फटे कपड़े जैसे ही अभिषेक बनर्जी का काफिला सोनारपुर पहुंचा, वहां जुटी भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी नेता पर अंडे फेंके और चोर-चोर के नारे लगाना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की इतनी तेज थी कि टीएमसी सांसद के कपड़े तक फट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिंसा और सिंडिकेट राज के दौरान टीएमसी ने उनकी कोई सुध नहीं ली, अब केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए यहां आई है।
जान बचाने को पहनना पड़ा हेलमेट हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पथराव और चीजों के फेंके जाने से सांसद को सुरक्षित बचाने के लिए सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक बनर्जी को एक हेलमेट पहनाया ताकि उनके सिर को किसी चोट से बचाया जा सके। कभी बंगाल की सत्ता के केंद्र रहे नेता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बीजेपी पर मढ़ा हमले का आरोप हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में इसे बीजेपी की साजिश बताया। उन्होंने कहा, ये सब बीजेपी स्पोंसर्ड है। आप देखिए क्या हाल किया है। यह लोकतंत्र का नमूना है। पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। अभिषेक ने दावा किया कि पीछे से उन पर हमला किया गया और बार-बार कहने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
क्या बदल गई है बंगाल की सियासी हवा? राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह घटना बंगाल में जनता के भीतर पनप रहे भारी असंतोष का संकेत है। जहां एक ओर सुवेंदु अधिकारी की सरकार कानूनी शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन पर जनता का यह उग्र रुख टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल सोनारपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन इस घटना ने टीएमसी नेतृत्व की सुरक्षा और राज्य में उनकी पकड़ पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
*#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims families pic.twitter.com/zkXxLJydqe
— ANI (@ANI) May 30, 2026
क्या पुतिन ने पा लिया अमर होने का फॉर्मूला? 150 साल तक जीने की गारंटी! शी जिनपिंग संग वायरल बातचीत ने मचाया हड़कंप
IPL 2026 फाइनल: गुजरात टाइटंस के ये 3 मैच विनर RCB का सपना करेंगे चकनाचूर!
चलती ट्रेन में बीयर पार्टी : नियमों की धज्जियां उड़ाती लड़कियों का वीडियो वायरल, मचा बवाल
भीषण गर्मी से त्राहिमाम , पहाड़ों का रुख कर रहे लाखों लोग; मनाली से बद्रीनाथ तक सड़कों पर लगा महाजाम
अभिषेक बनर्जी पर हमला: सोनारपुर में TMC सांसद की शर्ट फाड़ी गई, लगाए चोर-चोर के नारे
जेसन होल्डर की बाउंसर पर बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी, फिर ऐसे लिया खूँखार अंदाज में बदला
मलप्पुरम विस्फोटक कांड: NIA का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों में 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
लालू परिवार के पावर सेंटर पर संकट: राबड़ी देवी की दो टूक, कहा- हिम्मत है तो फोर्स बुलाकर खाली करा लो
नीट और सीबीएसई के बाद अब CUET पर ग्रहण: तकनीकी गड़बड़ी से फिर सवालों के घेरे में परीक्षा प्रणाली
अधिक मास पूर्णिमा 2026: विष्णु-लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष अवसर, जानें व्रत और पूजा विधि