हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर से उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बीपीएससी (BPSC) शिक्षक बनाया, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। अब पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जमीन बेचकर पढ़ाया, कोचिंग कराई पति अमन कुमार के अनुसार, 2013 में शादी के समय पत्नी गुंजन कुमारी इंटर पास थी। अमन ने पत्नी के सपनों को पूरा करने के लिए हाजीपुर और पटना में उसे कोचिंग दिलाई। अमन ने बताया कि पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्हें अपनी पैतृक जमीन तक बेचनी पड़ी।
नौकरी मिलते ही बदली नियत अमन कुमार का दावा है कि 2024 में गुंजन की शिक्षक के पद पर नौकरी लगी। नौकरी मिलने के बाद से ही उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। अमन के मुताबिक, गुंजन का अब उस स्कूल के एक अन्य शिक्षक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इनका 10 साल का एक बच्चा भी है, लेकिन पत्नी अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं है।
बिस्तर पर गैर-मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़ा! अमन ने बताया कि पिछले एक साल से उनके बीच कोर्ट में विवाद चल रहा है। इस दौरान पत्नी अपने मामा के घर रहने के बहाने एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गई। 30 मई की शाम अमन को खबर मिली कि पत्नी के कमरे पर किसी अन्य युवक की गाड़ी खड़ी है।
जब अमन वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो उन्होंने पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में दूसरे लड़के के साथ पाया। अमन का आरोप है कि उनकी पत्नी अब उस युवक के साथ ही रह रही है। फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पति का छलका दर्द अमन का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और फैशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। फोटोग्राफी का काम करके उन्होंने जैसे-तैसे अपना घर चलाया और पत्नी को इस मुकाम तक पहुंचाया। आज वही पत्नी उन्हें छोड़कर किसी और के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर चुकी है। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*#WATCH हाजीपुर(बिहार): अमन कुमार ने पत्नी के साथ विवाद के वायरल वीडियो के बारे में बताया, 2013 में शादी के समय मेरी पत्नी इंटर पास थी। मैंने उसकी आगे की पढ़ाई को जारी रखा। हाजीपुर और पटना में कोचिंग भी कराई। मुझे अपनी पैतृक जमीन भी बेचनी पड़ी...2024 में मेरी पत्नी की शिक्षक की… pic.twitter.com/idWNXZNKfi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
मंदिर में VIP कल्चर पर अदालत की दो-टूक: भगवान के घर में अमीर-गरीब का भेद क्यों?
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा
हिट विकेट: क्या है क्रिकेट का ये अजीबो-गरीब नियम, जिससे बल्लेबाज खुद ही हो जाता है आउट?
सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान
राजस्थान में कुदरत का कहर: चूरू-बीकानेर में दिन में छाई काली रात , धूल के गुबार से थमा जनजीवन
वृंदावन में कृष्ण बने तेज प्रताप यादव: वंशीवट पर गोपियों के साथ रचाया महारास
विनेश फोगाट का एशियाई खेलों का सपना टूटा: मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर हुईं स्टार पहलवान
कर्नाटक की कमान: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, अगले मुख्यमंत्री होंगे
विनेश फोगाट की हार और व्यवस्था से आर-पार की लड़ाई: क्या यह अंत है या नई शुरुआत?
टॉयलेट में धुल रहे थे दुरंतो एक्सप्रेस के बर्तन; स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पर FSSAI सख्त