वृंदावन। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने एक अलग ही अवतार को लेकर चर्चा में हैं। वे वृंदावन की गलियों में राजनेता नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म मोहन के लिए शूटिंग तेज प्रताप यादव भोजपुरी फिल्म मोहन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने ब्रज की पावन भूमि को चुना है। शूटिंग के लिए वंशीवट जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थान का चयन किया गया है।
वंशीवट पर हुआ महारास शनिवार सुबह 11 बजे यमुना किनारे स्थित वंशीवट पर महारास का दृश्य फिल्माया गया। इस दौरान तेज प्रताप यादव कृष्ण के वेश में बांसुरी बजाते हुए दिखाई दिए, जबकि उनके चारों ओर गोपियां नृत्य कर रही थीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सांस्कृतिक स्थलों का दौरा शूटिंग के दौरान वे भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ नजर आए। फिल्म की शूटिंग वृंदावन के अलावा बरसाना और ब्रज के अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों पर भी की जाएगी।
बाजार में की खरीदारी शूटिंग के बाद तेज प्रताप यादव वृंदावन के बाजारों में भी घूमे। रंगजी मंदिर क्षेत्र में उन्होंने अजय अग्रवाल की दुकान से माखन चोर श्रीकृष्ण की मूर्ति और पूजा-सामग्री खरीदी।
मीडिया से बनाई दूरी इस पूरे दौरे और फिल्म की शूटिंग को लेकर बेहद गोपनीयता बरती गई है। शूटिंग के दौरान तेज प्रताप ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह के सवालों का जवाब देने से बचते रहे।
वृंदावन के पावन धाम में स्थित वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे। बांसुरी की मोहक धुन सुनकर गोपियाँ और भक्त उनकी ओर खिंचे चले आते थे। मान्यता है कि यहीं से भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का संदेश दिया। आज भी वंशीवट… pic.twitter.com/DJ8TGwt6fP
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 30, 2026
सोनारपुर में भड़की हिंसा: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, शर्ट फटी और बरसाए गए पत्थर
अहमदाबाद का किला: क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराना मुमकिन है?
EPFO अलर्ट: कहीं आपकी सैलरी से तो गलत तरीके से नहीं कट रहा पेंशन का पैसा? ऐसे करें चेक
समुद्र में भारत की नई आंधी: नौसेना प्रमुख ने खोले ऑपरेशन सिंदूर से लेकर भविष्य के बड़े राज
तीर्थस्थलों पर हाथापाई और केदारनाथ में भारी जाम: चारधाम यात्रा की बदइंतजामी पर उठे सवाल
मोबाइल में खोया था शख्स, चोर ने बैग से उड़ाए लाखों: देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे अभिषेक बनर्जी, बोले- मेरी हत्या की थी सुनियोजित साजिश
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: चूरू-श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी का तांडव, अगले 4 दिनों तक अलर्ट
महाभारत की द्रौपदी पर जानलेवा हमला: सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, हुए थे दो ब्रेन हैमरेज
विनेश फोगाट: ट्रायल में भारी ड्रामा, 7-6 की जीत के बाद सेमीफाइनल में टूटा एशियन गेम्स का सपना!