मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। अब गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज को अंजाम देना होगा।
खराब शुरुआत के बाद संभाली पारी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। केवल 9 रन के स्कोर पर टीम ने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (1) और ध्रुव जुरेल (7) को गंवा दिया था। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने शुरुआती ओवरों में गुजरात को शानदार सफलता दिलाई।
वैभव-जडेजा की जुगलबंदी मुश्किल स्थिति में वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। वैभव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। इस दौरान जडेजा कोहनी में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट भी हुए, लेकिन उन्होंने मैदान पर वापसी की। कप्तान रियान पराग (11) और दासुन शनाका (3) के सस्ते में आउट होने के बाद राजस्थान संकट में दिख रहा था।
शतक से चूके वैभव, फरेरा का धमाका शानदार लय में दिख रहे वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से मात्र 4 रन दूर रह गए। उन्होंने 47 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 96 रनों की यादगार पारी खेली। अंत में डेवोन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 38 रन (2 चौके, 4 छक्के) जड़कर राजस्थान को 214 के स्कोर तक पहुँचाया। जडेजा 35 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi 🩷🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx
जिंदगी में सिर्फ दूसरी बार मांगी सेल्फी; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लेंगर क्यों हो गए 15 साल के वैभव के मुरीद?
# शर्मनाक! दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में धुल रहे थे यात्रियों के बर्तन, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
भारत को दोहरा झटका: जापान ने आम पर लगाई रोक, चीन ने चावल की 70 खेपें ठुकराईं
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे का मैजिक , पिता के मंत्र और बचपन की यादों का खुलासा
जब VIP को नहीं बचा सका सिस्टम, तो आम आदमी का क्या होगा? हौज खास में AC ब्लास्ट से पूर्व IAS की मौत पर उठे सवाल
डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के बचाव में उतरीं पद्मिनी कोल्हापुरे, FWICE के घेरे में एक्टर
मॉनसून 2026: क्या बारिश धोखा देगी? IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन
मॉनसून पर मंडराया संकट: सामान्य से कम बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, जानें क्या है IMD की चेतावनी
भीषण गर्मी में 850 रुपये का देसी कूलिंग फॉर्मूला : AC-कूलर को मिली टक्कर!
दिल्ली के स्कूलों में अब मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर : छात्राओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं, लड़कों को भी पढ़ाया जाएगा पीरियड का पाठ