जज के रूप में कभी भोपाल कोर्ट में था दबदबा कभी इसी कोर्ट में अपनी धमक के साथ एंट्री लेने वाली पूर्व जज गिरिबाला सिंह आज उसी परिसर में एक आरोपी के तौर पर खड़ी थीं। एक समय था जब उनके कोर्टरूम में कदम रखते ही पूरा परिसर सतर्क हो जाता था और उनके पीछे लाव-लश्कर चलता था। आज स्थिति पूरी तरह उलट चुकी है।
सीबीआई की कस्टडी में दिखा बेबस चेहरा बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की गिरफ्त में आईं गिरिबाला सिंह के चेहरे पर गहरी बेचैनी साफ झलक रही थी। कोर्ट परिसर में खड़े होने के दौरान वह नजरें चुराती नजर आईं और उनकी घूरती आंखें किसी अनजानी उलझन में फंसी थीं। एक के बाद एक वीडियो और तस्वीरों में उनकी लाचारी साफ देखी जा सकती है।
कोर्टरूम में बहस, फिर मिली रिमांड सुनवाई के दौरान सीबीआई अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। हालांकि, दलीलों के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड सीबीआई को सौंप दी है। अब पूर्व जज साहिबा 2 जून, दोपहर 2 बजे तक सीबीआई की कस्टडी में रहेंगी। इन पांच दिनों में सीबीआई उनसे पूछताछ के साथ-साथ क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी करेगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी गिरिबाला सिंह को पहले भोपाल की निचली अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। 27 मई की देर रात हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी, जिसके बाद 28 मई की शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले सीबीआई उनसे सात घंटे लंबी पूछताछ कर चुकी है।
बेटे पर भी शिकंजा इस मामले में केवल गिरिबाला सिंह ही नहीं, बल्कि उनका बेटा समर्थ सिंह भी सीबीआई की रिमांड पर है। समर्थ खुद एक क्रिमिनल लॉयर है और भोपाल कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। मामला सामने आने के बाद बार काउंसिल ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब मां-बेटे की जोड़ी आगामी 5 दिनों तक सीबीआई के सवालों के घेरे में रहेगी।
*#WATCH | Twisha Sharma murder case accused and mother-in-law of Twisha, Giribala Singh, brought out of the Special CBI Court in Bhopal, Madhya Pradesh, to be sent to CBI remand until 2nd June https://t.co/xZVxqgY2ik pic.twitter.com/T9loGSTg3H
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 29, 2026
पत्नी को पीटते हुए कुएं में कूदा पति; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
महज 200 रुपये के लिए हैवान बना दोस्त: 10 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, CCTV ने खोला खौफनाक राज
हमीरपुर में काल बना निर्माणाधीन पुल: सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- UPSC से सीखो, NTA की लापरवाही अब और नहीं
अवैध घुसपैठियों पर सरकार का कड़ा रुख, विदेश मंत्रालय ने साफ कहा- कानून के दायरे में होगी कार्रवाई
BPSC शिक्षिका का बेवफाई वाला ड्रामा: जमीन बेचकर पत्नी को बनाया अधिकारी, मिला धोखा और सड़क पर तमाशा
कनाडा की शर्मनाक विफलता: खालिस्तानी उपद्रवियों ने भारतीय दूत का काफिला रोका, तिरंगा फाड़ा
टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन? वायरल वीडियो ने रेलवे की स्वच्छता पर खड़े किए सवाल
राहुल गांधी की मुलाकात पर सियासी बवाल: आरोपी हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल, भाजपा ने पूछे तीखे सवाल
हॉर्मुज में ईरान का शक्ति प्रदर्शन : अमेरिकी विमान मार गिराने का दावा, पेंटागन ने नकारा