उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का विशाल स्लैब अचानक ढह गया। इस हादसे में मौके पर सो रहे 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तड़के 3 बजे ढहा काल यह घटना लालपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे जब इलाके में तेज आंधी-तूफान आया, तभी निर्माणाधीन पुल का बड़ा स्लैब भरभराकर गिर गया। उस समय कई मजदूर स्लैब के ऊपर ही सो रहे थे, जिन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। युद्धस्तर पर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में फंसे 3 घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि मलबे को पूरी तरह हटा दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई और व्यक्ति वहां फंसा न हो।
मृतकों की पहचान इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वहीं, अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई थी।
*#WATCH | Hamirpur, Uttar Pradesh: An under-construction bridge collapsed due to a severe storm. Five workers killed, several others feared trapped. Rescue operations are underway. Latest visuals from the spot as senior officers reach the spot. pic.twitter.com/e5vu2dcUkB
— ANI (@ANI) May 29, 2026
पुणे में सड़क पर न्याय : रोहित पवार ने खुद तोड़ी अवैध शराब की दुकान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड की वादियों में विदेशी पर्यटक ने पेश की मिसाल, कचरा साफ कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हाईवे पर बर्थडे का बुखार : रील बनाने के चक्कर में युवती-युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
मॉनसून का इंतजार: क्या इस साल सूखे जैसा होगा हाल? मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: जमीन कब्जाने के लिए ईश्वर का इस्तेमाल गलत , दिलीप घोष ने दी कड़ी चेतावनी
CBSE का बड़ा दावा: आपकी आंसर शीट पूरी तरह सुरक्षित, सिस्टम में कोई सेंध नहीं
वर्दी का भौकाल : सिपाही बना तो निकला नेताओं जैसा जुलूस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका: लॉन्चपैड पर ही फटने से तबाह हुआ जेफ बेजोस का न्यू ग्लेन रॉकेट
जेफ बेजोस को बड़ा झटका: लॉन्चपैड पर धमाके से दहला न्यू ग्लेन रॉकेट, अरबों का नुकसान
जब चांदनी चौक की गलियों में राज करता था राजा जानी , हाथ से बने पोस्टरों का वो सुनहरा दौर