आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। लेकिन इस मैच की असली चर्चा राजस्थान की जीत से ज्यादा 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की उस तूफानी पारी की है, जिसका अंत बेहद भावुक रहा।
सदमे में थे वैभव, नहीं छोड़ना चाहते थे मैदान वैभव सूर्यवंशी ने SRH के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। शतक से महज 3 रन दूर रहने पर जब वह थर्ड मैन पर कैच आउट हुए, तो उनका चेहरा उतर गया। वैभव पिच छोड़ने को तैयार नहीं थे, उनकी आंखों में साफ निराशा थी। 15 साल के इस खिलाड़ी की बेबसी को देखकर स्टैंड्स में बैठे दर्शक और क्रिकेट फैंस स्तब्ध रह गए।
कमेंट्री बॉक्स बना भावुक इस दृश्य ने कमेंट्री कर रहे दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी झकझोर कर रख दिया। वैभव के आउट होने के बाद अश्विन की आवाज में भारीपन आ गया और उनकी आंखें भी नम हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अश्विन भी वैभव की इस मेहनत और दुर्भाग्यपूर्ण अंत से कितने प्रभावित थे।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त, वैभव बने सिक्सर किंग भले ही वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 12 छक्कों के साथ आईपीएल इतिहास के पन्ने पलट दिए। वैभव अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 65 छक्कों के साथ क्रिस गेल के 2013 के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
ऑरेंज कैप पर कब्जा वैभव का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है। उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर रखी है। 13 मैचों में 242.86 की तूफानी स्ट्राइक रेट से उन्होंने 680 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद अब निगाहें क्वालीफायर 2 पर टिकी हैं, जहां उनका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। क्या वैभव वहां अपना अधूरा सपना (शतक) पूरा कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Ravi Ashwin was literally shocked and almost in tears when Vaibhav Sooryavanshi got out on 97 runs. Ash is all of us 💔 pic.twitter.com/i8E1Ju21Rx
— Ankur (@flick_class) May 27, 2026
कांग्रेस के कट्टर विरोधी से कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक CM तक: सिद्दारमैया के राजनीतिक सफर का भावुक अंत
आकांक्षा चमोला का सवाल और श्री श्री रविशंकर का जवाब: मेरी खुशी से लोगों को आखिर समस्या क्या है?
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, सहवाग बोले- अभी इंडियन टीम में डाल दो
भारत का अदृश्य शिकारी : HAL बाहर, प्राइवेट दिग्गजों के हाथों में AMCA की कमान
# सिद्दारमैया के पैर छूकर क्या ‘अहिंदा’ खजाने की चाबी तलाश रहे डीके शिवकुमार?
फेडरर के साम्राज्य में जोकोविच की एंट्री! फ्रेंच ओपन में लगातार 21वीं बार तीसरे दौर में पहुंचकर रचा इतिहास
वैभव ने भरी हुंकार, शुभमन गिल की बढ़ीं मुश्किलें: क्या नया सुपरस्टार तैयार है?
ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI का डेरा, अब शिकंजे में होगी गिरिबाला सिंह
बुलंदशहर: मस्जिद के बाहर नमाज पर बवाल, सपा नेताओं के सामने क्यों झुकना पड़ा पुलिस को?
टीटीई की दबंगई: यात्री का कॉलर पकड़ा, फिर वीडियो बनाने पर लगा दिया अवैध जुर्माना