युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस समय आग उगल रहा है। आईपीएल के करो या मरो के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी विस्फोटक पारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
सिर्फ 3 शब्दों में दी चेतावनी मैच के बाद वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, Hungry for more (और हूं भूखा)। महज तीन शब्दों का यह पोस्ट सीधे तौर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए खतरे की घंटी है। इस युवा खिलाड़ी का इरादा साफ है—वह अभी रुकने वाले नहीं हैं।
हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर सिर्फ 8 ओवर में 125 रनों की तूफानी साझेदारी की। वैभव ने महज 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। पैट कमिंस की धारदार गेंदबाजी भी उनके सामने बेबस नजर आई।
दिग्गज भी हुए मुरीद वैभव की बैट स्विंग और शॉट सिलेक्शन देखकर सचिन तेंदुलकर भी खुद को रोक नहीं पाए। सचिन ने उनकी तारीफ करते हुए इसे चमत्कारिक बताया। वहीं, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज भी वैभव की तकनीक के कायल हो गए हैं। इस स्तर पर दिग्गजों की सराहना यह साबित करती है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है।
15 साल की उम्र में बना चुके हैं 680 रन मात्र 15 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 680 रन बना लिए हैं। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा है कि विपक्षी टीमें अब उनके लिए अलग से रणनीति बनाने को मजबूर हैं। जिस तरह से विरोधी टीमें कभी सचिन के विकेट के लिए माथापच्ची करती थीं, वैसा ही खौफ वैभव ने गेंदबाजों में पैदा कर दिया है।
Hungry for more pic.twitter.com/4KYcxVWQB5
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) May 27, 2026
हरिद्वार का अपमान: हर की पौड़ी पर नशे में धुत युवकों का तांडव, वीडियो वायरल
CBSE का बड़ा दावा: OSM सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित, डेटा लीक की कोई गुंजाइश नहीं
TMC में घमासान: काकोली घोष के आरोपों पर कल्याण बनर्जी का पलटवार, कहा- नीयत में खोट
पांचवीं पीढ़ी का ब्रह्मास्त्र : भारत अब खुद बनाएगा स्टील्थ फाइटर जेट, रेस में ये तीन दिग्गज कंपनियां
कुर्सी छोड़ी, आंखें नम: सिद्धारमैया का भावुक इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, मैच से पहले किए गए इस काम ने लूटी महफिल
वियतनाम एयरपोर्ट रनवे पर गरबा: भारतीयों का वायरल वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
सिंगरौली कोर्ट बना ‘रणभूमि’: दो दिन में दूसरी हिंसा, 35 लोगों ने वकीलों पर किया हमला
हरिद्वार: गंगा घाट की मर्यादा तार-तार, नशे में धुत हुड़दंगियों ने महिलाओं से की बदसलूकी
भारत-चीन वार्ता में कूटनीतिक मिठास , पर LAC की जमीनी हकीकत अब भी चिंता का सबब