अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने वैश्विक कूटनीति और मिडिल ईस्ट की राजनीति में भूचाल ला दिया है। ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा दिखाई दे रहा है।
तस्वीर पर बड़े अक्षरों में United States of Middle East लिखा है। ट्रंप ने इस पोस्ट के साथ कोई विस्तृत टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन यह महज एक तस्वीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
क्या यह किसी बड़े सैन्य अभियान का संकेत है? ट्रंप की इस पोस्ट को उनके समर्थक शासन परिवर्तन (Regime Change) के संकेत के रूप में देख रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक बातचीत और शांति प्रयास विफल होते हैं, तो अमेरिका भविष्य में सैन्य रुख अपना सकता है।
यही वजह है कि इस पोस्ट को ईरान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में कोई बहुत बड़ी सैन्य कार्रवाई होने वाली है।
ईरान का पलटवार: अपने 50 राज्य संभालो ट्रंप की इस पोस्ट पर ईरान ने तीखा और तंज भरा जवाब दिया है। फिनलैंड में तैनात ईरानी राजदूत ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रंप पर निशाना साधा है।
ईरानी राजदूत ने कहा, एक दिन उन्हें लगता है कि वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा, फिर उन्हें ग्रीनलैंड में 52वां राज्य दिखता है। ट्रंप को हवाई किले बनाने के बजाय इस बात की गंभीरता से चिंता करनी चाहिए कि कहीं वह अपने मौजूदा 50 राज्य ही न खो बैठें।
हलचल के बीच कूटनीतिक सक्रियता इस तनावपूर्ण माहौल के बीच क्षेत्र में कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने ईरान का दौरा किया है।
तेहरान में उन्होंने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अन्य वरिष्ठ ईरानी नेताओं के साथ मुलाकात की। जानकारों का मानना है कि यह दौरा क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और किसी भी संभावित सैन्य संकट को टालने की एक कोशिश हो सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते इस तनावपूर्ण वाकयुद्ध पर टिकी हैं।
𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝟱.𝟮𝟯.𝟮𝟲 𝟬𝟵:𝟬𝟳 𝗔𝗠 𝗘𝗦𝗧
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) May 23, 2026
🚨Trump just dropped a wild one: “Iran becoming the USA”
Is he signaling major regime change in the Middle East?👀👀
The left is already melting down. This could get very interesting. 🔥 pic.twitter.com/8EYmTnVvyU
पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके बॉबी देओल के आंसू: कहा- उनका गुस्सा भी प्यार था
वैश्विक मंच पर भारत का परचम: मेजर अभिलाषा बराक को मिलेगा प्रतिष्ठित यूएन जेंडर एडवोकेट अवार्ड
बीजेपी धर्मशाला नहीं: बंगाल में नेताओं की आयातित एंट्री पर लगी रोक, सामिक भट्टाचार्य ने दी चेतावनी
बीच सड़क महिला की ‘गुंडागर्दी’: मामूली खरोंच पर ड्राइवर को पकड़ा कॉलर, जमकर की पिटाई
डॉक्टर साहब, मेरा इलाज कर दो! दर्द से तड़पता डॉग खुद पहुंचा अस्पताल, भावुक कर देगा ये वीडियो
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस धमाका: 58 घंटों में 100 करोड़ या केवल 76 करोड़?
नेपाल बॉर्डर तक दौड़ेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें: मधुबनी के इस स्टेशन पर होगा बड़ा निर्माण
दिल्ली: शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, देरी से भड़की भीड़ ने फायर टेंडर पर बरसाए पत्थर
धोनी को अनसुना कर फैंस से भिड़े ईशान किशन, जीत के जश्न ने खड़ा किया नया विवाद
बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन: अमरनाथ यात्रा से पहले सामने आया पहला वीडियो, जानें कब खुलेंगे कपाट