दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए यह घाव आज भी ताजा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता बॉबी देओल अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
हर पल याद करने लायक है यूट्यूब शो शेखर टुनाइट में पहुंचे बॉबी देओल से जब शेखर सुमन ने पूछा कि वे अपने पिता की कौन सी एक बात हमेशा याद रखेंगे, तो बॉबी कुछ देर के लिए खामोश हो गए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, उनके बारे में सिर्फ एक चीज याद रखने वाली नहीं है, उनका हर पल याद करने लायक है। उनमें जो कुछ भी था, वह प्यार था; यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यार ही था।
दुनिया का प्यार देखकर हैरान थे बॉबी बॉबी ने साझा किया कि उन्हें हमेशा पता था कि उनके पिता को दुनिया भर में प्यार मिलता है, लेकिन धर्मेंद्र के जाने के बाद जो शोक की लहर दौड़ी, उसने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के जाने पर पूरी दुनिया ने उसी तरह दुख मनाया, जैसा उनके परिवार ने।
वे सादगी की मिसाल थे शो के होस्ट शेखर सुमन ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि वे एक बेहद खुले दिल के इंसान थे। शेखर ने कहा, धर्मेंद्र जी ने अपने प्रशंसकों को भी उतना ही प्यार दिया जितना अपने बेटों को। वे अपने इंस्टाग्राम के जरिए फेंस से जुड़े रहते थे और उन्हें अपने फार्महाउस की झलक दिखाते थे। वे बहुत ही सीधे और सरल इंसान थे।
नवंबर 2025 में हुआ था निधन बता दें कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में मुंबई स्थित उनके घर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ था। उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया था।
अंतिम विदाई और प्रार्थना सभाएं धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अनिल कपूर जैसे सितारे मौजूद थे। उनके सम्मान में दो प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई थीं—एक उनकी पत्नी हेमा मालिनी द्वारा उनके घर पर, और दूसरी उनके बेटों सनी और बॉबी देओल द्वारा ताज लैंड्स एंड होटल में रखी गई थी।
#bobbydeol - Shekhar Suman recently opened up an emotional and heartfelt moment on his show when Bobby Deol appeared as a special guest. During the conversation, Shekhar Suman spoke deeply about legendary actor Dharmendra Ji and the kind of human being he has always been not… pic.twitter.com/72Ff7VljUA
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) May 23, 2026
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे अजय राय: 30 लोगों पर FIR, कांग्रेस नेता ने कहा- 100 केस भी दर्ज कर लो
NEET UG 2026: फीस रिफंड पोर्टल हुआ लाइव, जानें रिफंड पाने का पूरा प्रोसेस
ट्रंप का डस्टबिन वाला वीडियो वायरल: क्या कोलबर्ट को किया बाहर का रास्ता?
दिल्ली जिमखाना क्लब के बाहर मीडिया से बदसलूकी, गार्डों ने कैमरा छीनने की कोशिश की
दो पत्नियों की घमासान से परेशान पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त
जनगणना ट्रेनिंग के बीच स्पेशल गेस्ट की एंट्री, क्लासरूम में पहुंचा लंगूर; वीडियो हुआ वायरल
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: 4,329 मीटर की ऊंचाई पर गूंजा जो बोले सो निहाल
भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसा प्रयागराज, 10 किमी पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
बिहार का मिजाज हुआ अलर्ट : 26 मई तक आंधी-बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक
14 साल बाद अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता आगमन: भारत के साथ ऊर्जा और रक्षा संबंधों को मिलेगी नई उड़ान