NEET UG 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन छात्रों के लिए फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है जो इसके पात्र हैं। एजेंसी ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक एक्टिव कर दिया है।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई? NTA ने रिफंड पाने के लिए एक डेडलाइन तय की है। छात्र 22 मई 2026 से 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैसे सबमिट करें अपनी बैंक डिटेल्स?
क्या कैंसिल्ड चेक अपलोड करना अनिवार्य है? अकादमी ने स्पष्ट किया है कि कैंसिल्ड चेक अपलोड करना पूरी तरह से वैकल्पिक (Optional) है। अगर आप चाहें तो जानकारी की पुष्टि के लिए इसे अपलोड कर सकते हैं, लेकिन इसके बिना भी आपका रिफंड प्रोसेस पूरा हो जाएगा। बस सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी बिल्कुल सही हो।
फॉर्म भरते समय बरतें सावधानी NTA ने चेतावनी दी है कि एक बार बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद उसमें कोई सुधार या बदलाव संभव नहीं होगा। इसलिए फॉर्म भरने से पहले Annexure-I में दी गई शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके अलावा, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बैंक से सीधे चार्जबैक (Chargeback) की रिक्वेस्ट न भेजें।
परीक्षा और सुरक्षा में बड़े बदलाव पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की है। सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार अगले वर्ष से इस परीक्षा को पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट करने पर भी विचार कर रही है, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
📢 Important for NEET UG 2026 candidates!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 22, 2026
Fee refund portal is now LIVE 🎉
Here s what you need to do:
👉 Log in to your NEET UG 2026 registration portal
👉 Click the refund link
👉 Submit your bank account details
🏦 Keep these ready:
• Account Holder Name
• IFSC Code
•… pic.twitter.com/3V8ADOzWGs
कान्स फिल्म फेस्टिवल में खौफनाक मंजर: होटल के कमरे में मॉडल पर कैंची से हमला, चेहरा लहूलुहान
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम हुई ओटीटी पर रिलीज, क्या आपको देखनी चाहिए यह कोर्टरूम ड्रामा?
क्या अब IPL में होगी बिहार की एंट्री? अनिल अग्रवाल की मांग से छिड़ी नई बहस
पुणे मेट्रो बनी स्विमिंग पूल : पहली बारिश में ही खुली दावों की पोल, कोच के अंदर टपकने लगा पानी
मार्को रुबियो का भारत दौरा: कोलकाता से क्यों हुई शुरुआत और क्या है अमेरिका का बड़ा प्लान?
असम के जंगलों में वापसी: दशकों बाद फिर दिखा ढोल , सीएम हिमंता ने बयां की सफलता की कहानी
IPL 2026: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बढ़ा तनाव, मैच के बाद हैंडशेक से किया इनकार!
राहत की खबर: टल गई SBI की दो दिवसीय हड़ताल, अब 25-26 मई को सामान्य रहेगा बैंकिंग कामकाज
NEET री-एग्जाम: बिहार सरकार का छात्रों को तोहफा, सरकारी बसों में मुफ्त सफर का ऐलान
हरभजन सिंह के राज्यसभा सीट सौदे वाले दावे पर घमासान, AAP ने पूछा- पैसे किसे दिए, नाम बताओ