लुटियंस दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब वहां तैनात निजी सुरक्षा गार्डों ने मीडिया टीम के साथ बदसलूकी की। अपनी जिम्मेदारी निभा रही मीडिया टीम को न केवल काम करने से रोका गया, बल्कि उनके कैमरे और माइक छीनने का भी प्रयास किया गया।
सड़क पर अपना अधिकार जताते गार्ड रिपोर्टर विकास चंद्रा और उनकी टीम क्लब के बाहर सफदरजंग रोड के फुटपाथ पर अपनी कवरेज कर रही थी। इसी दौरान निजी एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों ने टीम को घेर लिया और कवरेज करने से मना किया। गार्डों का अजीबोगरीब तर्क था कि क्लब के सामने की सड़क भी उनकी है और वे वहां किसी को खड़े नहीं होने देंगे। इस दौरान पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।
5 जून तक खाली करना होगा परिसर यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली जिमखाना क्लब गहरे संकट में है। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने क्लब को 5 जून तक परिसर खाली करने का सख्त आदेश दिया है।
सुरक्षा और सरकारी जरूरत का हवाला सरकार ने इस आदेश के पीछे रणनीतिक कारणों को मुख्य आधार बनाया है। मंत्रालय का कहना है कि 27.3 एकड़ में फैला यह परिसर रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। यह इलाका प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) के बेहद करीब है, जिसे सरकार संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती है।
कब्जे के लिए सख्त रुख सरकार ने साफ कर दिया है कि लीज की शर्तों के अनुसार, सार्वजनिक उद्देश्य के लिए जमीन वापस लेने का अधिकार सरकार के पास है। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 5 जून तक क्लब प्रबंधन ने परिसर खाली नहीं किया, तो कानून के तहत कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक कब्जा लिया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्लब पर सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
जिमखाना क्लब में न्यूज नेशन की टीम से बदसलूकी, कैमरा छीनने की कोशिश की
— News Nation (@NewsNationTV) May 23, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#NewsNation #MediaAttack #PressFreedom #JournalistSafety #BreakingNews #GymkhanaClub #MediaRights #FreedomOfPress | @anuragdixit2005 pic.twitter.com/OrMp0VSreZ
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय पर गिरी गाज, UP में कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं पर FIR
स्विच बंद करने के बाद भी आपका बिल बढ़ा रहे हैं ये 6 गैजेट्स, ऐसे करें बिजली की बचत
पेंटागन ने खोली UFO की दूसरी फाइल: आसमान में दिखे रहस्यमयी नारंगी गोले , खुफिया अफसर भी हैरान!
अमेरिका फर्स्ट, इंडिया फॉरवर्ड: कोलकाता से विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे का शंखनाद
पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR, समर्थकों पर भी गिरी गाज
विराट कोहली का विकेट लेना साकिब हुसैन के लिए ड्रीम कम ट्रू , बताया कैसे तैयार किया था खास जाल
51 हजार युवाओं का सपना सच: पीएम मोदी ने सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
टाइटैनिक पोज का शौक पड़ा भारी: समुद्र की विशाल लहर ने महिला को किया गायब
भारत-अमेरिका की नई इबारत: रूबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस का न्योता, सुरक्षा और ट्रेड पर बनी सहमति
भेलपुरी के कागज पर दिखा बैंक स्टेटमेंट, कच्चा चिट्ठा खुला तो भड़के लोग— भारत में प्राइवेसी मजाक है