अमरनाथ गुफा से आई पहली झलक भक्तों के लिए एक बेहद सुखद खबर है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय शेष है, लेकिन बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से पहली झलक सामने आ गई है। भारतीय सेना के जवानों ने सुरक्षा निगरानी के दौरान गुफा में प्रवेश किया और शिवलिंग के दर्शन किए। वीडियो में बाबा बर्फानी का मनमोहक रूप दिखाई दे रहा है और पूरी गुफा बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है।
कब से शुरू होगी पवित्र यात्रा? इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षा बंधन) तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कमर कस ली है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा और तैयारियों पर जोर प्रशासन यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। मार्गों की मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं, ठहरने की व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग्स का दौर जारी है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जरूरी नियम श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भक्त ऑफलाइन (PNB, SBI, J&K बैंक और Yes Bank की 500 से अधिक शाखाओं) या ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
यात्रा के लिए कुछ सख्त नियम भी लागू किए गए हैं:
पिछले साल करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने इस पुण्य यात्रा के लिए पंजीकरण कराया था, इस वर्ष भी भारी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
*बाबा बर्फानी का इस साल का पहला वीडियो आया सामने
— News Nation (@NewsNationTV) May 23, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#BabaBarfani #AmarnathYatra #FirstVideoBabaBarfani #Mahadev #LordShiv pic.twitter.com/qZSayAkRkB
लाल किले के लिए रवाना हुआ आदिवासियों का जत्था; चंपाई सोरेन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संस्थागत मर्यादा की सीख कहां गई? केरल CM के सचिव की नियुक्ति पर BJP का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम हुई ओटीटी पर रिलीज, क्या आपको देखनी चाहिए यह कोर्टरूम ड्रामा?
डोनाल्ड ट्रंप का एआई प्रहार : टीवी होस्ट को कूड़ेदान में फेंकते वीडियो ने मचाया तहलका
दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का ड्रग्स धमाका : बैंकॉक से आए यात्रियों का सच देख सन्न रह गए अफसर
महंगाई का डबल डोज: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमतें
ट्विशा शर्मा मौत मामला: पार्लर के CCTV फुटेज ने बढ़ाई ससुराल की मुश्किलें, छत की पहली तस्वीर आई सामने
NEET री-एग्जाम: बिहार सरकार का छात्रों को तोहफा, सरकारी बसों में मुफ्त सफर का ऐलान
हेनरिक क्लासेन का करिश्मा: T20 इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
भगवंत मान के स्ट्रे डॉग्स हटाने के फैसले पर मचा बवाल, बॉलीवुड सितारों ने सरकार को घेरा