नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। थाईलैंड से आए दो यात्रियों के पास से करीब 48 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा और खुफिया तंत्र के लिए यह हाल के दिनों की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।
ग्रीन चैनल पार करते ही दबोचे गए तस्कर शुक्रवार को बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट (AI-2356) से दो यात्री दिल्ली पहुंचे थे। कस्टम अधिकारियों को उनके संदिग्ध व्यवहार और प्रोफाइलिंग इनपुट के आधार पर शक हुआ। जैसे ही दोनों यात्रियों ने कस्टम ग्रीन चैनल पार किया, अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनके सामाना की सघन जांच शुरू कर दी।
ट्रॉली खोली तो उड़े होश अधिकारियों ने जब दोनों यात्रियों की ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। बैग के अंदर वैक्यूम-सील्ड पैकेट में छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ। एक यात्री के पास से 29 किलो और दूसरे के पास से 19 किलो गांजा मिला। कुल बरामदगी का वजन करीब 47.805 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कहां से आए, कहां जा रहे थे? फिलहाल, कस्टम विभाग ने दोनों थाईलैंड के नागरिकों को हिरासत में ले लिया है। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह खेप दिल्ली में किसे दी जानी थी और इसके पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा है।
सोने की तस्करी का पुराना नेक्सस IGI एयरपोर्ट पर तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कस्टम विभाग ने एक एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया था, जो बेहद शातिर तरीके से सोना तस्करी कर रहा था। उस यात्री ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों में विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट के जरिए 115 सोने की छड़ें छिपा रखी थीं।
3.5 किलो सोना हुआ था जब्त पकड़े गए सोने का कुल वजन 3,565 ग्राम (करीब 3.5 किलो) था, जो 24 कैरेट शुद्धता (999.9) का था। सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत सोने को जब्त कर लिया गया था और आरोपी को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एयरपोर्ट पर लगातार हो रही इन बड़ी बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया है।
The Customs Officers at IGI Airport, New Delhi, intercepted two Thailand national passengers arriving from Bangkok by flight no. AI-2356 dated 22.05.2026 after they crossed the Customs Green Channel.
— ANI (@ANI) May 23, 2026
Acting on specific profiling inputs and suspicious travel indicators, Customs… pic.twitter.com/SrsdDpHC88
ट्रंप की रहस्यमयी चुप्पी और व्हाइट हाउस में हलचल: क्या ईरान पर किसी बड़े हमले की तैयारी है?
कोलकाता में मार्को रुबियो: विवादित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा क्यों बना चर्चा का विषय?
पिता का निधन, आंखों में आंसू और मैदान पर 140 रनों का महाशतक : वो दिन जब सचिन बने सच्चे क्रिकेट के भगवान
46 डिग्री की तपिश में बेदम हुआ चमगादड़, वकीलों की दरियादिली से बची जान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, जानें आपके शहर का नया रेट
मैदान पर भिड़े कोहली और हेड, मैच के बाद हाथ मिलाने से किया इनकार; जानें क्या है पूरा विवाद
चंद सेकंड की जल्दी के लिए मौत से खेल गए लोग: चलती ट्रेन के नीचे से रेंगकर पार किया ट्रैक
कान्स 2026: रेड गाउन में आराध्या बच्चन का डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ बिखेरा जलवा
मैदान पर स्लेजिंग, मैच के बाद नो हैंडशेक : विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच क्यों हुई तनातनी?
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ा