नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर मची उथल-पुथल और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। अपनी इस यात्रा के दौरान रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
पीएम मोदी ने 3 लाइनों में बयां किया रिश्ता प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों की गहराई को तीन वाक्यों में समेटा। उन्होंने लिखा:
व्हाइट हाउस का न्योता और सर्जियो गोर की भूमिका इस बैठक में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। गोर ने पुष्टि की है कि रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष संदेश पीएम मोदी तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
राजदूत गोर ने कहा कि सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के साथ साझेदारी स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दृष्टि को साकार करने के लिए अनिवार्य है।
भारत दौरे का पूरा शेड्यूल पदभार संभालने के बाद रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर का भी दौरा करेंगे।
उनकी यात्रा का मुख्य पड़ाव रविवार को होगा, जब वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद, मंगलवार को वे दिल्ली में आयोजित होने वाली क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
*Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
बांग्लादेश का डोनाल्ड ट्रंप बिका: 700 किलो का यह दुर्लभ भैंसा अब ईद पर होगा कुर्बान
ट्रंप की एक तस्वीर से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, ईरान ने दी साम्राज्य खत्म होने की चेतावनी
सलवार-कमीज में हाथ में गन, पहली बार दुनिया के सामने आई BLA की महिला कमांडर; पाकिस्तान में खलबली
बीजेपी धर्मशाला नहीं: बंगाल में नेताओं की आयातित एंट्री पर लगी रोक, सामिक भट्टाचार्य ने दी चेतावनी
दुनिया की नजर में भारत का युवा पावर : PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
खेल-खेल में काल बना ठेला: दीवार और लोहे के बीच फंसी मासूम की गर्दन, वायरल वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बीच सड़क महिला की ‘गुंडागर्दी’: मामूली खरोंच पर ड्राइवर को पकड़ा कॉलर, जमकर की पिटाई
स्मार्ट-बॉर्डर का जाल: ड्रोन और रडार से अभेद्य होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा, अमित शाह का मास्टरप्लान तैयार
टाइटैनिक पोज का शौक पड़ा भारी: समुद्र की विशाल लहर ने महिला को किया गायब
मां बनी हत्यारन: 10 साल के बेटे के मोबाइल में कैद हुआ मासूम बेटी की मौत का खौफनाक वीडियो