उरई: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने घरेलू कलह के चलते अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी नैना की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृत बच्ची के 10 वर्षीय भाई ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
क्या था विवाद? अकबरपुर इटौरा गांव का रहने वाला राजकुमार मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसकी पत्नी विनीता पिछले कुछ दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी। घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण राजकुमार उसे पैसे आने तक रुकने के लिए कह रहा था। इसी मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच पिछले एक हफ्ते से तनाव चल रहा था।
रात के अंधेरे में रची साजिश गुरुवार रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब विनीता ने अपनी बेटी नैना को मौत के घाट उतारने का फैसला किया। आरोप है कि विनीता ने गमछे से अपनी बेटी का गला कस दिया। मासूम नैना तड़पती रही, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा और देखते ही देखते बच्ची ने दम तोड़ दिया।
बेटे ने बनाया वीडियो सबूत इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि 10 साल का बेटा उमंग जाग रहा था। उसने मां को यह खौफनाक हरकत करते देख लिया और तुरंत मोबाइल उठाकर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जब पिता राजकुमार की नींद खुली और उन्होंने बेटी को मृत देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। बच्चे ने जब वीडियो दिखाया, तो वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि सूचना मिलने पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण गले की हड्डी टूटना और दम घुटना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मां विनीता को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
गांव में पसरा सन्नाटा इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि गरीबी और मामूली विवाद ने एक मां को अपनी ही संतान का कातिल बना दिया। एक खुशहाल परिवार अब पूरी तरह से बिखर चुका है।
*उरई: पति-पत्नी के विवाद के बाद एक मां ने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।… pic.twitter.com/hYyyq9POhj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 23, 2026
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान: अब हर साल होगी 20 हजार पदों पर भर्ती
इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश: IRGC से जुड़े आतंकी का खुलासा, घर का ब्लूप्रिंट बरामद
हारकर भी नंबर-1 बनी आरसीबी: कप्तान रजत पाटीदार ने बताया, क्यों जीत से ज्यादा नेट रन रेट पर था फोकस
क्या ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाना विराट कोहली पर पड़ेगा भारी? जानें क्या कहता है IPL का नियम
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: PM मोदी और जयशंकर के साथ होगी अहम बैठक
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा का खात्मा : जनाजे में खौफजदा दिखे आतंकी, AK-47 की फौज को मिली सुरक्षा
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय पर गिरी गाज, UP में कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं पर FIR
कान्स 2026: मां ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं 14 साल की आराध्या, डेब्यू लुक ने लूटी महफिल
चीन की कोयला खदान में काल का तांडव: गैस विस्फोट से 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत
विराट कोहली का विकेट लेना मेरे लिए सपना सच होने जैसा: साकिब हुसैन