मध्य चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। किनयुआन काउंटी स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में हुए इस हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बीते एक दशक में चीन का यह सबसे भयावह खदान हादसा माना जा रहा है।
हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया था। अलर्ट के कुछ ही समय बाद खदान के भीतर तेज धमाका हुआ। जिस वक्त यह घटना हुई, खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे।
विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने फौरन मोर्चा संभाला और कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी भी 9 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस और बचाव टीमें तैनात हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने बचाव टीमों को लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जाए और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र है। हालांकि चीन सरकार लगातार खदानों में सुरक्षा मानकों के सुधार का दावा करती रही है, लेकिन इस हादसे ने फिर से सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यस्थलों पर सुरक्षा नियमों को और अधिक कड़ा करें ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।
उप प्रधानमंत्री झांग गुओकिंग समेत कई उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत कार्यों की सीधे निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल पूरा ध्यान मलबे में दबे संभावित जीवित लोगों को बाहर निकालने पर केंद्रित है।
🚨🇨🇳 Over 80 dead in massive gas explosion at coal mine in northern China
— Sputnik India (@Sputnik_India) May 23, 2026
247 workers were underground at the time of the blast in Shanxi Province.
Emergency teams are searching for survivors, with dozens of ambulances racing to the scene. pic.twitter.com/SMBQmfDSBf
मार्को रुबियो का भारत दौरा: कोलकाता से क्यों हुई शुरुआत और क्या है अमेरिका का बड़ा प्लान?
उनके जैसा न कोई था, न होगा : पिता धर्मेंद्र की याद में छलके बॉबी देओल के आंसू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की हालत नाजुक
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर खाकी हुई शर्मसार, दरोगा ने महिला को बाल पकड़कर पटका, गला दबाया
क्या अब IPL में होगी बिहार की धमाकेदार एंट्री? वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पेश की बड़ी दावेदारी
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे अजय राय: 30 लोगों पर FIR, कांग्रेस नेता ने कहा- 100 केस भी दर्ज कर लो
क्या किंग कोहली का गुस्सा अभी भी बरकरार है? ट्रेविस हेड को किया पूरी तरह इग्नोर!
राहत के बीच फिर लू का प्रहार: दिल्ली में बारिश के बाद भी थम नहीं रही भीषण गर्मी, 13 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
ऊंट को छेड़ना पड़ा महंगा, स्टंट दिखाते लड़के को मिली ऐसी किक कि सुधर गई अक्ल
आरसीबी की हार, फिर भी पॉइंट्स टेबल में बादशाह : अब गुजरात से होगा महामुकाबला