पुलवामा आतंकी हमले और 2020 के ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड रहे आतंकी हमजा बुरहान उर्फ़ अर्जुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को इस्लामाबाद में उसका जनाजा निकाला गया, जिसमें खौफ का मंजर साफ देखा गया।
जनाजे में जुटे खूंखार आतंकी, सुरक्षा में दिखी घबराहट हमजा के जनाजे में हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन और अल-बद्र का सुप्रीमो बख्त जमीन खान जैसे बड़े आतंकियों के साथ आईएसआई के अधिकारी भी देखे गए। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में बख्त जमीन खान की सुरक्षा के लिए दर्जनों हथियारबंद आतंकी AK-47 के साथ घेरा बनाए नज़र आए। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के बीच अब अज्ञात हमलावरों का डर इस कदर बैठ गया है कि वे साये की तरह सुरक्षा घेरे में चलने को मजबूर हैं।
डॉक्टर से आतंकी तक का सफर मूल रूप से कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला हमजा बुरहान 2017 में बेंगलुरु में पढ़ाई कर रहा था। 2018 में वह एमबीबीएस की पढ़ाई के बहाने पाकिस्तान गया और फिर वापस नहीं लौटा। उसने वहां अल-बद्र आतंकी संगठन की कमान संभाली और भारत में युवाओं को भड़काने और फंडिंग का मुख्य जरिया बन गया। 2022 में भारत सरकार ने उसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।
परिवार पर भी पड़ा आतंक का साया हमजा के आतंकी बनने की सजा उसके पूरे परिवार को भुगतनी पड़ रही है। उसके पिता गुलजार अहमद डार ने बताया कि हमजा के जाने के बाद से उनका पूरा परिवार सरकारी रडार पर है। हमजा का भाई शाहिद, जो जेकेएएस (JKAS) जैसा प्रतिष्ठित एग्जाम पास कर चुका था, आज यूएपीए के तहत जेल में है। परिवार का दावा है कि हमजा की करतूतों की वजह से उनके अन्य भाई-बहन भी सरकारी नौकरियों और सामान्य जीवन से महरूम हो गए हैं। प्रशासन ने उनके घर को भी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त मानकर जब्त कर लिया है।
POK में प्रिंसिपल बनकर बिता रहा था जिंदगी हमजा बुरहान पिछले कुछ समय से मुजफ्फराबाद से करीब 135 किलोमीटर दूर एक निजी कॉलेज में प्रिंसिपल बनकर छिपा हुआ था। गुरुवार सुबह जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, हमलावरों ने उसके सिर में तीन गोलियां दाग दीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान की पोल खुली इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। जिस आतंकवादी को भारत सालों से सौंपने की मांग कर रहा था, वह पाकिस्तान की पनाह में खुलेआम घूम रहा था और उसे स्थानीय सुरक्षा हासिल थी। फिलहाल, पाकिस्तानी पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन इन रहस्यमयी हत्याओं ने पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे भारत के दुश्मनों की नींद उड़ा दी है।
Last picture of Al-badr terrorist Arjumand Gulzar Dar, alias Hamza Burhan, who was the mastermind of the 2020 CRPF Pulwama grenade attack.
— EP s Insights (@EPINSIGHTS) May 22, 2026
Hamza Burhan was shot dead by unknown men in POJK. pic.twitter.com/x7FhAfFnP4
IPL 2026: मैदान पर भिड़े विराट-हेड, मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ; वायरल हुआ वीडियो
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: PM मोदी और जयशंकर के साथ होगी अहम बैठक
बंगाल के नए मुख्य सचिव पर सियासी संग्राम: अमित मालवीय ने राहुल गांधी को केरल के आईने में दिखाया डबल स्टैंडर्ड
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ की गिरफ्तारी के बाद अब CBI जांच की मांग तेज, परिवार ने उठाए बड़े सवाल
विराट कोहली का विकेट लेना साकिब हुसैन के लिए ड्रीम कम ट्रू , बताया कैसे तैयार किया था खास जाल
जनगणना ट्रेनिंग के बीच स्पेशल गेस्ट की एंट्री, क्लासरूम में पहुंचा लंगूर; वीडियो हुआ वायरल
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम हुई ओटीटी पर रिलीज, क्या आपको देखनी चाहिए यह कोर्टरूम ड्रामा?
46 डिग्री की तपिश में बेदम हुआ चमगादड़, वकीलों की दरियादिली से बची जान
भेलपुरी के कागज पर दिखा बैंक स्टेटमेंट, कच्चा चिट्ठा खुला तो भड़के लोग— भारत में प्राइवेसी मजाक है
सुबह-सुबह लगा महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर हुए आसमान पर