मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर ने वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में ईरान के नक्शे के ऊपर अमेरिकी झंडा लहराते हुए दिखाया गया है, जिस पर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट का कैप्शन लिखा है।
ट्रंप की आक्रामक नीति के संकेत बिना किसी लिखित बयान के जारी की गई इस तस्वीर को विशेषज्ञों ने अमेरिका की ईरान नीति में आ रहे बड़े बदलाव के तौर पर देखा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर गंभीरता से विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस का मानना है कि यदि परमाणु डील या कूटनीतिक समझौतों पर ईरान का रुख नहीं बदला, तो अमेरिका बड़े हमले के लिए तैयार है।
तेहरान का तीखा पलटवार ट्रंप की इस पोस्ट पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। फिनलैंड में स्थित ईरानी दूतावास के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से ट्रंप पर सीधा हमला बोला गया। दूतावास ने लिखा, एक दिन आपको लगता है कि वेनेजुएला आपका 51वां राज्य बनेगा, दूसरे दिन ग्रीनलैंड के साथ भी आप ऐसा ही सोचते हैं।
ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा, हवाई किले बनाने के बजाय आपको इस बात की चिंता करनी चाहिए कि कहीं आप अपने मौजूदा 50 राज्यों को न खो बैठें। यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका को उसकी आंतरिक चुनौतियों की याद दिलाने के रूप में देखा जा रहा है।
क्षेत्रीय कूटनीति में हलचल तनाव के बीच कूटनीतिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का तेहरान दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। हालांकि इसे औपचारिक भेंट बताया जा रहा है, लेकिन अमेरिका-ईरान के बिगड़ते रिश्तों के बीच इस दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं।
परमाणु डील पर फिर गतिरोध अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत का तीसरा दौर भी संयुक्त राष्ट्र (UN) में बेनतीजा रहा है। तेहरान ने फिर से चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने दबाव बढ़ाना जारी रखा, तो इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।
फिलहाल, मिडिल ईस्ट की स्थिति एक बारूद के ढेर जैसी है, जहां एक छोटी सी चूक युद्ध की आग को भड़का सकती है। दुनिया की नजरें अब व्हाइट हाउस और तेहरान के अगले कदम पर टिकी हैं।
DJT @realDonaldTrump @POTUS , one day you think Venezuela is going to become America’s 51st state. Another day, you greet Greenland as if it’s about to become the 52nd.
— IRANinFINLAND (@IRANinFINLAND) May 23, 2026
Mark these words: instead of fantasizing about and obsessing over adding a 51st, 52nd, or even more states, you… pic.twitter.com/IzaQ6wtVmX
ऊंट के नीचे से गुजरना पड़ा महंगा, स्टंट दिखाने के चक्कर में किशोर को मिली जोरदार किक
IPL 2026 Qualifier 1: धर्मशाला में घमासान, फाइनल की जंग के लिए तैयार RCB और गुजरात टाइटंस
कान्स फिल्म फेस्टिवल में खौफनाक मंजर: होटल के कमरे में मॉडल पर कैंची से हमला, चेहरा लहूलुहान
नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत: बिहार में सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
छक्के मारना तो बच्चा भी कर लेगा, विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज को दिया सक्सेस मंत्र
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय पर गिरी गाज, UP में कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं पर FIR
कुछ लड़कियां शरीर बेचकर कमाती हैं... : ट्विशा शर्मा की सास का वायरल ऑडियो, मानसिक प्रताड़ना का काला सच आया सामने
ट्विशा शर्मा का आखिरी CCTV: मौत से चंद घंटे पहले पार्लर में नजर आईं, टिकट बुकिंग ने बढ़ाया सस्पेंस
अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर मैदान पर दिखा युवा गेंदबाज का गुस्सा
सलवार-कमीज में हाथ में हथियार: बलूच लिबरेशन आर्मी की पहली महिला कमांडर ने पाकिस्तान की बढ़ाई मुश्किलें