ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक नए मोड़ पर है। पुलिस के हाथ एक अहम CCTV फुटेज लगा है, जिसमें ट्विशा अपनी मौत से कुछ समय पहले एक ब्यूटी सैलून में नजर आ रही हैं। यह फुटेज उनके अंतिम घंटों के घटनाक्रम को समझने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
शांति से मसाज ले रही थीं ट्विशा ससुाल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित इस सैलून के फुटेज में ट्विशा हेड मसाज लेती हुई दिखाई दे रही हैं। सैलून की मालकिन किरण परिहार के मुताबिक, ट्विशा का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। वह तनावमुक्त लग रही थीं, जिससे अब पुलिस उनकी उस दिन की मानसिक स्थिति और मौत के बीच के अंतराल की बारीकी से जांच कर रही है।
ससुराल पक्ष की संदिग्ध दिलचस्पी सैलून मालकिन ने बताया कि ट्विशा करीब नौ महीने बाद वहां पहुंची थीं। घटना के तुरंत बाद, ट्विशा की सास ने उनसे संपर्क कर उस दिन का CCTV फुटेज और विजिट का समय पूछा। इसके अलावा, कुछ लोग खुद को कानूनी टीम का सदस्य बताकर भी फुटेज मांगने पहुंचे थे। पुलिस ने अब उस रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया है।
भविष्य की योजनाएं और आत्महत्या का पेंच जांच में पता चला है कि ट्विशा ने 12 मई के लिए भोपाल से जयपुर की ट्रेन टिकट बुक की थी। साथ ही, 15 मई को उन्हें अजमेर भी जाना था। इन तैयारियों ने आत्महत्या की थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का साफ मानना है कि जो महिला आगे के सफर की योजना बना रही थी, वह खुदकुशी नहीं कर सकती।
मां के साथ चैट में घुटन का जिक्र मामले में एक कथित व्हाट्सऐप चैट भी वायरल हो रही है। दावा है कि इसमें ट्विशा ने अपनी मां से ससुराल के माहौल में घुटन महसूस होने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस अभी इस चैट की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है।
पति समर्थ सिंह गिरफ्तार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि पूछताछ के जरिए उन गुमशुदा घंटों का पता लगाया जा सके जो ट्विशा की मौत का कारण बने।
*Twisha s Final Hours Captured on CCTV... She Was Calm, Relaxed Just Hours Before Death
— زماں (@Delhiite_) May 22, 2026
CCTV from a beauty parlour shows Twisha relaxed & undistressed hours before she was found dead at her residence... deepening the mystery of what happened between 7:20 PM and her collapse. https://t.co/yRE2Um5gC4 pic.twitter.com/Nt6Jz4Y2Xy
NEET री-एग्जाम: बिहार सरकार का छात्रों को तोहफा, सरकारी बसों में मुफ्त सफर का ऐलान
भेलपुरी के कागज पर दिखा बैंक स्टेटमेंट, कच्चा चिट्ठा खुला तो भड़के लोग— भारत में प्राइवेसी मजाक है
बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को लेकर विवाद: कूच बिहार में BSF और BGB आमने-सामने
मां बनी हत्यारन: 10 साल के बेटे के मोबाइल में कैद हुआ मासूम बेटी की मौत का खौफनाक वीडियो
बाराबंकी में काल बनकर आया डंपर: घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, मची चीख-पुकार
पंजाब में आवारा कुत्तों पर एक्शन के खिलाफ सोनू सूद, बोले- बेजुबानों की जान लेना समाधान नहीं
IPL 2026: मैदान पर भिड़े कोहली और हेड, हैंडशेक से किया इनकार; वायरल हुआ वीडियो
कैलिफोर्निया में केमिकल का ‘टाइम बम’: 44 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश, कभी भी हो सकता है बड़ा धमाका
नालंदा में धराशायी हुआ 10 साल पुराना पुल: निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
यूपी में बिजली संग्राम: अखिलेश के वार पर एके शर्मा का पलटवार, कहा- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ