बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर ने खुले आसमान के नीचे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पिता और उनके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।
गर्मी से बचने के लिए बाहर सो रहा था परिवार घटना के समय इलाके में बिजली गुल थी। भीषण गर्मी से परेशान होकर नीरज (35) अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों—अनुराग (13), अंशिका (10) और आंशू (6)—के साथ घर के बाहर सड़क किनारे सो रहा था। रात का सन्नाटा तब चीखों में बदल गया, जब एक बेकाबू डंपर ने पहले एक पेड़ को टक्कर मारी और फिर सो रहे परिवार के ऊपर चढ़ गया।
मौके पर ही थम गईं सांसें हादसा इतना भयावह था कि नीरज और उसके बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटी अंशिका और सबसे छोटे बेटे आंशू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिवार का भरण-पोषण करने वाले नीरज की आंखों के सामने ही उसका पूरा संसार उजड़ गया।
अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही मां घायल पत्नी आरती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ईएमओ डॉ. आनंद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि मां की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
किराये की गाड़ी चलाकर करता था गुजारा स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक नीरज किराये पर मैजिक वैन चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। एक छोटी सी लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
*Barabanki, Uttar Pradesh: In a road accident in the Fatehpur police station area , a speeding dumper truck ran over a family sleeping outside their house, killing a father and his three children, while the wife sustained critical injuries. pic.twitter.com/cxt6XBQWPr
— IANS (@ians_india) May 23, 2026
खूफिया चीफ तुलसी गबार्ड ने छोड़ा ट्रंप का साथ, ईरान युद्ध या पति की बीमारी? जानिए इस्तीफे का असली सच
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम हुई ओटीटी पर रिलीज, क्या आपको देखनी चाहिए यह कोर्टरूम ड्रामा?
बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन: अमरनाथ यात्रा से पहले सामने आया पहला वीडियो, जानें कब खुलेंगे कपाट
कान्स 2026: अनास्तासिया एंड्रुश्केविच ने प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक ब्लू लुक को दी नई पहचान
विराट कोहली ने क्यों नहीं मिलाया ट्रैविस हेड से हाथ? मैच के बाद मचे बवाल पर आया ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर का जवाब
23 मई 2026: मार्को रुबियो का भारत दौरा और इबोला का हाई अलर्ट , आज की 10 बड़ी खबरें
‘एक सवाल भी लीक हुआ तो वो पेपर लीक है’: NTA के दावे पर बिफरे प्रशांत किशोर
कोहली-हेड का विवादित आमना-सामना: मैच के बाद हाथ मिलाने से किया इनकार, वायरल हुआ वीडियो
कोलकाता पहुंचते ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, FCRA विवाद पर टिकी सबकी नज़रें
कान्स 2026: रेड गाउन में आराध्या बच्चन का डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ बिखेरा जलवा