ऑरेंज काउंटी: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक औद्योगिक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। ऑरेंज काउंटी स्थित एक एयरोस्पेस फैसिलिटी में जहरीले केमिकल के रिसाव के कारण प्रशासन ने इमरजेंसी लागू कर दी है। हालात इतने गंभीर हैं कि 44 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
क्या है खतरा? जीकेएन एयरोस्पेस (GKN Aerospace) के प्लांट में केमिकल से भरे तीन टैंक रखे हैं। इनमें से एक टैंक का कूलिंग सिस्टम खराब हो गया है। इस टैंक में करीब 7,000 गैलन मिथाइल मेथैक्रिलेट भरा है, जो बेहद ज्वलनशील और जहरीला पदार्थ है। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी टाइम बम से कम नहीं है।
विस्फोट या रिसाव: सिर्फ दो विकल्प अग्निशमन विभाग के प्रमुख क्रेग कोवे ने इस स्थिति को अपने 32 साल के करियर की सबसे खतरनाक घटना करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। अधिकारियों के सामने अब सिर्फ दो ही भयावह विकल्प हैं: या तो टैंक फट जाए और पूरा केमिकल आसपास के इलाके में फैल जाए, या फिर गर्मी बढ़ने से इसमें जोरदार धमाका हो जाए, जिससे अन्य टैंकों में भी आग लग जाए।
पांच शहरों में हाई अलर्ट खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गार्डन ग्रोव, साइप्रस, स्टैंटन, अनाहेम, बुएना पार्क और वेस्टमिंस्टर के निवासियों के लिए निकासी आदेश जारी किए हैं। प्रभावित इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को तत्काल घर खाली करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि लोग अपने घरों में कब वापस लौट सकेंगे।
युद्धस्तर पर राहत कार्य फिलहाल मौके पर एक्सपर्ट्स की टीम तैनात है, जो किसी भी तरह से इस रिसाव को रोकने की कोशिश कर रही है। एयरोस्पेस प्लांट के आसपास भारी सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें दिन-रात हालात पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Concerns over a toxic chemical leak have forced thousands of people to evacuate in Orange County, California. Fire officials say a leak from a storage tank will either fail and spill thousands of gallons of chemicals or blow up. @TrevorLAult reports. https://t.co/pN7iolPYHg pic.twitter.com/zEhBTQ8mGl
— World News Tonight (@ABCWorldNews) May 23, 2026
भारत-अमेरिका रिश्तों में नया अध्याय: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मार्को रूबियो, कहा- भारत हमारा महान साझेदार
टीम इंडिया से बाहर होने के खतरे के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा कदम, नई टीम के साथ करेंगे वापसी की तैयारी
बेनकाब हुआ पाकिस्तान: आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा सैयद सलाहुद्दीन, मुनीर के दावों की खुली पोल
बीजेपी धर्मशाला नहीं: बंगाल में नेताओं की आयातित एंट्री पर लगी रोक, सामिक भट्टाचार्य ने दी चेतावनी
कान्स 2026: मां ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं 14 साल की आराध्या, डेब्यू लुक ने लूटी महफिल
‘एक सवाल भी लीक हुआ तो वो पेपर लीक है’: NTA के दावे पर बिफरे प्रशांत किशोर
स्मार्ट-बॉर्डर का जाल: ड्रोन और रडार से अभेद्य होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा, अमित शाह का मास्टरप्लान तैयार
मैदान पर स्लेजिंग, मैच के बाद नो हैंडशेक : विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच क्यों हुई तनातनी?
दो पत्नियों की घमासान से परेशान पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त
IPL 2026: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बढ़ा तनाव, मैच के बाद हैंडशेक से किया इनकार!