कानपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, गोविंद नगर का नंदलाल चौराहा शनिवार रात खौफ का मंजर बन गया। आधा दर्जन से अधिक नशे में धुत युवक सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर करीब 30 मिनट तक वाहनों पर पत्थर बरसाते रहे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों में भगदड़ मच गई।
सड़क पर 30 मिनट का तांडव रात करीब एक बजे शुरू हुआ यह हंगामा आधे घंटे तक बेरोकटोक चलता रहा। नशेबाज युवक राहगीरों को निशाना बना रहे थे, जिससे डरकर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां बीच रास्ते से ही मोड़नी पड़ीं। कई गाड़ियों को इस पथराव में काफी नुकसान हुआ है।
600 मीटर दूर थाने को नहीं लगी भनक हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज 600 मीटर की दूरी पर गोविंद नगर थाना स्थित है। आमतौर पर नंदलाल चौराहे पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है, लेकिन वारदात के वक्त वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस की इस लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो वायरल हुआ तो जागी पुलिस पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की भनक तब लगी जब सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो वायरल हुआ। यदि वीडियो सामने नहीं आता, तो शायद पुलिस इस गंभीर मामले में कोई संज्ञान भी नहीं लेती। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मामले की जांच शुरू की गई।
11 नामजद समेत 26 के खिलाफ केस पुलिस ने रेलवे कॉलोनी चौकी प्रभारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर विशाल उर्फ चापड़, महेश, अमन, गौरव गौतम, अभय, मयंक, नाटू, बिल्ली, बिट्टल उर्फ काढ़ा, बाली और देवा समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 10-15 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
पुलिस ने तेज की दबिश एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार के अनुसार, आरोपितों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर सख्ती बढ़ा दी गई है।
*कानपुर के गोविंदनगर में नशेबाज युवकों का आतंक, आधी रात खुलेआम पथराव का वीडियो वायरल pic.twitter.com/6Gtd3WHf1F
— Anurag shukla (@Aanuragshukla) May 23, 2026
भेलपुरी के कागज पर दिखा बैंक स्टेटमेंट, कच्चा चिट्ठा खुला तो भड़के लोग— भारत में प्राइवेसी मजाक है
छक्के मारना तो बच्चा भी कर लेगा, विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज को दिया सक्सेस मंत्र
ट्रंप-मस्क के डिनर में चीनी सैन्य अधिकारी? वायरल दावे ने मचाया हड़कंप
डोनाल्ड ट्रंप नाम का भैंसा बकरीद पर होगा कुर्बान: 3 लाख रुपये में बिका, मालिक ने बताई पूरी सच्चाई
51 हजार युवाओं का सपना सच: पीएम मोदी ने सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे अजय राय: 30 लोगों पर FIR, कांग्रेस नेता ने कहा- 100 केस भी दर्ज कर लो
क्या आईपीएल में गूंजेगा बिहार का नाम? वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
संस्थागत मर्यादा की सीख कहां गई? केरल CM के सचिव की नियुक्ति पर BJP का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
मेजर अभिलाषा बराक को मिला प्रतिष्ठित UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार
बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन: अमरनाथ यात्रा से पहले सामने आया पहला वीडियो, जानें कब खुलेंगे कपाट