नारायणगंज, बांग्लादेश: बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले एक अनोखा और दुर्लभ अल्बिनो भैंसा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अपने अनोखे लुक और हेयरस्टाइल के कारण इस भैंसे को मजाकिया तौर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम दिया गया था।
क्यों पड़ा डोनाल्ड ट्रंप नाम? ढाका के पास रबेया एग्रो फार्म में पले इस 4 साल के भैंसे का रंग हल्का गुलाबी है। फार्म मालिक जियाउद्दीन मैरदा के अनुसार, इसे 10 महीने पहले खरीदा गया था। भैंसे के बालों की बनावट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेयरस्टाइल से मिलती-जुलती थी, जिसके चलते उनके भाई ने मजाक-मजाक में इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया।
नाम के कारण बना वायरल सेंसेशन इस अनोखे नाम के कारण भैंसा इंटरनेट पर छा गया। इसे देखने के लिए फार्म पर भारी भीड़ जुटने लगी थी। मालिक का कहना है कि यह केवल एक प्रतीकात्मक नाम था, जिसे प्यार और मजाक में दिया गया था। किसी भी इंसान और जानवर की तुलना नहीं की जा सकती।
3 लाख रुपये में हुआ सौदा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस भैंसे को खरीदने की होड़ मच गई। अंत में, इसे 550 टका प्रति किलो (लाइव वेट) के भाव से बेचा गया। 700 किलो वजनी इस भैंसे का कुल सौदा करीब 3.85 लाख टका (भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख रुपये) में तय हुआ।
खरीदार ने बदली रणनीति, भैंसे को किया हाइड इस भैंसे को जिंजिरा के रहने वाले मोहम्मद शोरोन ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदा है। नाम और चर्चा के कारण उपजी भीड़ से बचने के लिए अब खरीदार ने भैंसे को सार्वजनिक नजरों से छिपा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस सेलिब्रिटी भैंसे को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है ताकि कुर्बानी से पहले किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो।
Poor thing!
— Iran in Russia (@IranembinRussia) May 22, 2026
Bangladeshi buffalo upset by comparisons to Donald Trump😐
RT: A Bangladeshi buffalo that resembles Trump has lost its appetite after people flocked to see him. pic.twitter.com/6BnayVaJrY
भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसा प्रयागराज, 10 किमी पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
बंगाल के नए मुख्य सचिव पर सियासी संग्राम: अमित मालवीय ने राहुल गांधी को केरल के आईने में दिखाया डबल स्टैंडर्ड
असम के जंगलों में वापसी: दशकों बाद फिर दिखा ढोल , सीएम हिमंता ने बयां की सफलता की कहानी
SRH vs RCB: हैदराबाद की आतिशी जीत, बेंगलुरु के लिए टॉप-2 में जगह पक्की
पटना में 4000 AI कैमरों से होगी अपराधियों की पहचान, सम्राट चौधरी का हरा गमछा वाला बयान चर्चा में
उनके जैसा न कोई था, न होगा : पिता धर्मेंद्र की याद में छलके बॉबी देओल के आंसू
कोलकाता में मार्को रुबियो: विवादित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा क्यों बना चर्चा का विषय?
IPL 2026 Qualifier 1: धर्मशाला में घमासान, फाइनल की जंग के लिए तैयार RCB और गुजरात टाइटंस
मथुरा के नगर निगम कार्यालय में कॉकरोच का डांस: यमुना की बदहाली पर अनोखा विरोध प्रदर्शन
छक्के मारना तो बच्चा भी कर लेगा, विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज को दिया सक्सेस मंत्र