आईपीएल के मंच पर अब बिहार की अपनी टीम देखने की चर्चा तेज हो गई है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बिहार के लिए आईपीएल टीम की वकालत की है। पटना में जन्मे अनिल अग्रवाल का कहना है कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई नायाब क्रिकेटर दिए हैं, और अब राज्य को अपनी एक पहचान मिलनी चाहिए।
अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, क्या आपको नहीं लगता कि चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी अपनी एक टीम होनी चाहिए? उन्होंने साफ किया कि बिहार उनके लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि एक गहरी भावना है। उन्होंने राज्य के युवाओं को वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देने का संकल्प लिया है ताकि बिहार की टीम विश्व स्तर पर पहचान बना सके।
वेदांता प्रमुख ने उन युवा चेहरों का विशेष उल्लेख किया जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट जगत में बिहार का नाम रोशन किया है। इनमें वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन (पटना), सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी (समस्तीपुर) और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले साकिब हुसैन (गोपालगंज) शामिल हैं।
फिलहाल आईपीएल में 10 टीमें खेल रही हैं। आखिरी बार लीग का विस्तार चार साल पहले हुआ था। अब अनिल अग्रवाल की इस दिलचस्पी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में अगर आईपीएल में नई टीमों को शामिल किया जाता है, तो बिहार फ्रेंचाइजी के लिए वेदांता ग्रुप मुख्य दावेदार बनकर उभर सकता है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मिशन मोड में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। सरकार का स्पष्ट विजन है कि बिहार के खिलाड़ियों को राज्य के भीतर ही बेहतर अवसर मिलें।
बिहार में खेलों के विकास के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। राजगीर में 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है, जिसे बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। साथ ही, पटना के प्रसिद्ध मोईन-उल-हक स्टेडियम के पुनरुद्धार की योजना पर भी काम चल रहा है, जो राज्य में क्रिकेट की नई इबारत लिखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
*क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) May 22, 2026
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर… pic.twitter.com/bgScCh40Zd
गाजा जा रहे एक्टिविस्टों का दावा: इजरायली हिरासत में मिली शारीरिक प्रताड़ना और टॉर्चर
बीच सड़क पर पति-पत्नी का वर्ल्ड वॉर , चप्पल से हुई जमकर कुटाई
मार्को रुबियो का भारत दौरा: कोलकाता से क्यों हुई शुरुआत और क्या है अमेरिका का बड़ा प्लान?
नीट पेपर लीक का दंश: राहुल गांधी ने सीकर के पीड़ित परिवार से की बात, बोले- न्याय के लिए हम साथ हैं
हेनरिक क्लासेन का करिश्मा: T20 इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश: IRGC से जुड़े आतंकी का खुलासा, घर का ब्लूप्रिंट बरामद
ट्विशा शर्मा केस: मौत के कुछ घंटे पहले सैलून में दिखीं मॉडल, पूर्व जज सास की दबाव वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस
जलती कार, मौत का मंजर और एक फरिश्ता : कैब ड्राइवर ने दिखाई गजब की दिलेरी
विराट कोहली का विकेट लेना साकिब हुसैन के लिए ड्रीम कम ट्रू , बताया कैसे तैयार किया था खास जाल
IPL 2024: मैच के बाद कोहली का अजीब बर्ताव , ट्रेविस हेड को किया पूरी तरह इग्नोर