देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी का यह आलम सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसका शिकार हुए।
मंच पर छूटे पसीने, मजाकिया अंदाज में बोले रुबियो मीडिया को संबोधित करते वक्त दिल्ली की तपती गर्मी से रुबियो काफी असहज नजर आए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मैंने सोचा था कि अपना भाषण छोटा रखूंगा क्योंकि यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। मैं मियामी से आता हूं, वहां भी काफी उमस होती है, लेकिन दिल्ली की गर्मी का स्तर बिल्कुल अलग है।
रुबियो ने अपनी कलाई घड़ी देखते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, अभी क्या समय हो रहा है? इस समय तक तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था, है ना? उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ईरान मुद्दे पर कड़ा संदेश गर्मी के बीच रुबियो ने अपने गंभीर राजनयिक एजेंडे पर भी बात की। ईरान के साथ परमाणु मामले पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन काम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा, ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते। उसे अपना अत्यधिक एनरिच्ड यूरेनियम सौंपना होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रुकावट के खुला रखना होगा।
उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता इस मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की है और अमेरिका इसी दिशा में काम कर रहा है।
भारत-अमेरिका की स्वाभाविक साझेदारी भारत और अमेरिका के संबंधों पर रुबियो ने गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र (अमेरिका) और सबसे बड़ा लोकतंत्र (भारत) भविष्य के लिए स्वाभाविक साझेदार हैं।
रुबियो ने कहा, यह पहले से ही एक बेहतरीन रिश्ता है। हम मिलकर बहुत कुछ कर रहे हैं और आगे भी संभावनाओं के कई द्वार खुलने बाकी हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह दौरा दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Delhi | On talks with Iran, US Secretary of State Marco Rubio says, There s been some progress made...Even as I speak to you now, there s some work being done...This issue needs to be solved, as the President said one way or the other. Iran can never have nuclear… pic.twitter.com/eoFZBiglCi
— ANI (@ANI) May 23, 2026
नेपाल बॉर्डर तक दौड़ेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें: मधुबनी के इस स्टेशन पर होगा बड़ा निर्माण
दिल्ली की गर्मी देख चकराए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, बोले- मियामी से भी कहीं ज्यादा गर्म है ये शहर
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर केजरीवाल का प्रहार: केंद्र पर लगाया धीमा जहर देने का आरोप
बिहार का मिजाज हुआ अलर्ट : 26 मई तक आंधी-बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक
वैश्विक मंच पर भारत का परचम: मेजर अभिलाषा बराक को मिलेगा प्रतिष्ठित यूएन जेंडर एडवोकेट अवार्ड
लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन बनेगा हब: वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन के लिए टेंडर जारी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर
पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके बॉबी देओल के आंसू: कहा- उनका गुस्सा भी प्यार था
नन्हे छात्र का बड़ा धमाका: टीचर की पत्नी पर की ऐसी टिप्पणी, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
विराट कोहली से विवाद के बाद ट्रैविस हेड का सोशल मीडिया पर तंज! क्या है पूरी सच्चाई?
IPL 2026: कोहली और हेड के बीच नो हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, मैदान पर शुरू हुई जंग!