दिल्ली की भीषण गर्मी ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों को भी पसीने छुड़ा दिए हैं। हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली के मौसम पर मजेदार टिप्पणी की।
अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान रुबियो ने मंच से कहा कि वह अपना संबोधन छोटा रखना चाहते हैं, क्योंकि गर्मी असहनीय है। उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा, अभी क्या समय हुआ है? क्या अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था?
रुबियो ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह मायामी से आते हैं, जहाँ उमस भरी गर्मी होती है, लेकिन दिल्ली की गर्मी का स्तर बिल्कुल अलग और कुछ ज्यादा ही है। उनके इस बेबाक अंदाज पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने से खुद को नहीं रोक सके।
गर्मी की चर्चा के बाद रुबियो ने अपने संबोधन में भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत उनकी विदेश नीति का केंद्र बिंदु है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड देशों के साथ है, जो इस साझेदारी की अहमियत को दर्शाती है। उन्होंने आने वाले महीनों में दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़े ऐलान करने के संकेत भी दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तालमेल बेहतरीन है। दोनों नेता दीर्घकालिक (Long-term) सोच के साथ काम कर रहे हैं, जो आने वाले समय में विश्व राजनीति की दिशा तय करेगा।
आर्थिक मोर्चे पर बात करते हुए विदेश मंत्री ने गर्व के साथ बताया कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रखा है।
उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य को फिर से दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका फर्स्ट वीज़ा शेड्यूल की जानकारी दी, जिसमें उन पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।
इस दौरे के दौरान रुबियो ने यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का औपचारिक उद्घाटन भी किया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि यह नई इमारत न केवल वीजा सेवाओं में तेजी लाएगी, बल्कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और प्रशासनिक सहयोग का नया केंद्र बनेगी।
🇺🇸🇮🇳 Secretary of State Marco Rubio in India:
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 23, 2026
I wanted to keep this speech short because it’s hot.
I’m from Miami and that is like humid hot but this is something else. What time is it? Shouldn’t it be getting cooler?!
The guy s a natural pic.twitter.com/ajIHofCehS
बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को लेकर विवाद: कूच बिहार में BSF और BGB आमने-सामने
जेल जाने के लिए तैयार रहें हुमायूं कबीर : गाय की कुर्बानी पर छिड़े विवाद में BJP का कड़ा रुख
विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद: क्या वाकई पुरानी बेइज्जती का निकला गुस्सा? दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया
महज 20 रुपये में चांद की सैर: उज्जैन की जादुई दूरबीन से दिख रहे ब्रह्मांड के रहस्य
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट: लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम
सड़क के गड्ढों पर कॉकरोच का कब्जा: विरोध का यह तरीका देख हैरान रह गया प्रशासन
बीच सड़क पर पति-पत्नी का वर्ल्ड वॉर , चप्पल से हुई जमकर कुटाई
7 डॉग्स के प्रीमियर पर सलमान खान का जादू: कैमियो के बावजूद पोस्टर ने बटोरी पूरी महफिल
पुणे मेट्रो बनी वॉटर मेट्रो : सफर के दौरान कोच में घुसा बारिश का पानी, वायरल हुआ वीडियो
उनके जैसा न कोई था, न होगा : पिता धर्मेंद्र की याद में छलके बॉबी देओल के आंसू