इंटरनेशनल एक्शन फिल्म 7 डॉग्स का मिस्र में ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां भले ही सलमान खान खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन इस सुपरस्टार का जलवा पूरी महफिल लूट ले गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सलमान के विशाल पोस्टरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
फेन्स के लिए सलमान ही असली मेगास्टार इस फिल्म में सलमान खान का रोल भले ही छोटा है, लेकिन रेड कार्पेट पर उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स ने इसे सलमान का जश्न बना दिया। फैंस ने इन पोस्टर्स के साथ जमकर सेल्फी ली। एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर कहा, फिल्म में महज एक छोटा सा कैमियो है और पोस्टर का लेवल देखिए! इसीलिए तो उन्हें मेगास्टार कहा जाता है।
स्क्रीनिंग में दिखी सलमान की झलक प्रीमियर के दौरान थिएटर के अंदर से वीडियो भी सामने आए। एक क्लिप में सलमान खान अंग्रेजी में डायलॉग बोलते नजर आए, जहां वे एक नाई की दुकान वाले सीन में फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। सेट से लीक हुई कुछ पुरानी तस्वीरों में उन्हें ऑटो रिक्शा चलाते हुए भी देखा गया है, जो उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बढ़ा रहा है।
क्या है फिल्म 7 डॉग्स की कहानी? बैड बॉयज़ फेम आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बड़े स्केल का एक्शन ड्रामा है। कहानी एक इंटरपोल अधिकारी (अहमद एज़) और एक अपराधी सरगना (करीम अब्देल अजीज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय संकट के समय साथ आने पर मजबूर हो जाते हैं।
स्टार-स्टडेड कास्ट और रिलीज डेट इस फिल्म में सलमान खान के अलावा संजय दत्त और हॉलीवुड स्टार मोनिका बेलुची भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। बड़े बजट और ग्लोबल अपील वाली यह फिल्म भारत में 28 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस अब सलमान के इस स्पेशल कैमियो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
Huge poster of #SalmanKhan at the premier event of #7Dogs in Egypt! pic.twitter.com/snIU87pwJF
— Shweta SK (@Shweta7770) May 22, 2026
कोहली बनाम हेड: मैदान पर हुआ झगड़ा, मैच के बाद हाथ मिलाने से किया इनकार
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ हुआ गिरफ्तार, बहन स्वाति ने सास की जमानत खारिज करने की उठाई मांग
टाइटैनिक पोज पड़ा भारी: समुद्र की लहरों ने पल भर में महिला को निगला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
कोलकाता में मार्को रुबियो: विवादित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा क्यों बना चर्चा का विषय?
डोनाल्ड ट्रंप का एआई प्रहार : टीवी होस्ट को कूड़ेदान में फेंकते वीडियो ने मचाया तहलका
जनगणना की ट्रेनिंग में बंदर की VIP एंट्री, सरकारी कार्यक्रम बीच में ही बना मनोरंजन का केंद्र
भोपाल मर्डर मिस्ट्री: मॉडल ट्विशा की मौत के क्राइम सीन की पहली तस्वीर आई सामने, पति गिरफ्तार
दिल्ली का हीटवेव टॉर्चर थमा: झमाझम बारिश से मिली राहत, जानें क्या है आगे का हाल
दिल्ली में इंडिया-यूएस का नया अध्याय: मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
यूपी में बिजली संग्राम: अखिलेश के वार पर एके शर्मा का पलटवार, कहा- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ