भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने अब इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस बीच, ट्विशा की बहन स्वाति ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
समर्थ की गिरफ्तारी: सरेंडर या पुलिस का एक्शन? 30,000 रुपये का इनामी आरोपी पति समर्थ सिंह पिछले 10 दिनों से फरार था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट का रुख कड़ा देख उसे वापस लेना पड़ा। स्वाति ने साफ किया कि समर्थ ने खुद सरेंडर नहीं किया, बल्कि पुलिस के दबाव में उसे गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी आज उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड की मांग करेगी।
सास की जमानत रद्द करने की अपील स्वाति ने कोर्ट से मांग की है कि समर्थ की मां गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को तत्काल रद्द किया जाए। परिवार का आरोप है कि सीबीआई जांच का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन इसमें बहुत देरी की गई है, जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है।
मामला: महज 5 महीने में बिखरा सपना दिसंबर 2025 में ट्विशा और वकील समर्थ सिंह की शादी हुई थी। शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। ट्विशा पूर्व मिस पुणे और जानी-मानी कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल थीं।
आखिरी फोन कॉल और दहेज का दंश परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उनसे महंगे वाहन और मोटी रकम की मांग की जा रही थी। परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा ने अपनी मां को रोते हुए फोन किया था और घर वापसी के लिए टिकट बुक करने की गुहार लगाई थी।
कानूनी शिकंजा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर समर्थ और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस (BNS) और दहेज निषेध अधिनियम की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल, एसआईटी इस मामले में हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि ट्विशा को न्याय मिल सके।
*ट्विशा शर्मा की बहन स्वाति का बड़ा बयान
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) May 23, 2026
👉 समर्थ ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि अरेस्ट किया गया है - ट्विशा शर्मा की बहन स्वाति
@Sakshijournalis @ShrutikaIndia | #DopaharNonStop | #TwishaSharmaCase #SamarthSingh #GiribalaSingh #MPNews pic.twitter.com/0WUNVjHvYA
पंजाब में आवारा कुत्तों पर एक्शन के खिलाफ सोनू सूद, बोले- बेजुबानों की जान लेना समाधान नहीं
ट्रंप की रहस्यमयी चुप्पी और व्हाइट हाउस में हलचल: क्या ईरान पर किसी बड़े हमले की तैयारी है?
टीम इंडिया से बाहर होने की अटकलों के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा फैसला, अब इस नई टीम के लिए दिखाएंगे जलवा
कान्स में ऐश्वर्या राय का जलवा, लेकिन महफिल लूट ले गई बेटी आराध्या
# पुणे मेट्रो बनी वॉटर पार्क ? कोच के अंदर टपकने लगा बारिश का पानी, यात्री परेशान
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम हुई ओटीटी पर रिलीज, क्या आपको देखनी चाहिए यह कोर्टरूम ड्रामा?
भेलपुरी के कागज पर दिखा बैंक स्टेटमेंट, कच्चा चिट्ठा खुला तो भड़के लोग— भारत में प्राइवेसी मजाक है
IPL 2026: क्या फिर छिड़ी कोल्ड वॉर ? मैच के बाद कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार
मां बनी हत्यारन: 10 साल के बेटे के मोबाइल में कैद हुआ मासूम बेटी की मौत का खौफनाक वीडियो
कान्स 2026: अनास्तासिया एंड्रुश्केविच ने प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक ब्लू लुक को दी नई पहचान