आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भले ही हाई-वोल्टेज रहा हो, लेकिन मैच के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड का विवाद चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। 256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान पर दिखी तल्खी ने हर किसी को हैरान कर दिया।
शुरुआत कहां से हुई? विवाद की असली जड़ पारी के दूसरे ओवर में दिखी। पैट कमिंस की गेंद पर जब विराट कोहली के बल्ले के अंदरुनी किनारे (इन्साइड एज) से चौका लगा, तो फील्डिंग कर रहे ट्रेविस हेड ने कोहली पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हेड को कोहली के पास जाकर कुछ कहते हुए साफ देखा जा सकता है, जो कोहली को नागवार गुजरा।
कोहली का आक्रामक जवाब मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर कोहली ने भी चुप रहना सही नहीं समझा। चौथे ओवर में जब वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे, कोहली ने ट्रेविस हेड को निशाने पर लिया। कोहली ने हेड को तंज कसते हुए बॉलिंग करने के लिए कहा और उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान छोड़कर बाहर जाने तक की नसीहत दे डाली।
विवाद ने तूल क्यों पकड़ा? बताया जा रहा है कि मामला तब और बिगड़ा जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौटे। सूत्रों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, हेड ने कोहली पर कटाक्ष करते हुए कहा, दोस्त, तुम तो मेरे बॉलिंग पर आने से पहले ही आउट हो गए। हेड का यह वार विराट को चुभ गया और यही कारण था कि मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया।
क्या कोहली को अपनी कमजोरी पर गुस्सा आया? क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली शायद अपनी आउटसाइड ऑफ स्टंप की कमजोरी को लेकर पहले से ही तनाव में थे। हेड द्वारा इसी कमजोरी पर लगातार तंज कसना कोहली के सब्र का बांध तोड़ने के लिए काफी था। अक्सर कोहली अपने बल्ले से जवाब देना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार मैदान पर दिखी उनकी नाराजगी किसी भी प्रशंसक के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी।
This was the moment where virat was furious at Head.
— aryan (@aryan_1825) May 22, 2026
Maybe that outside off edge comment of head got into kohli s head and maybe kohli is still frustated as it was the only weakness that he failed to correct. pic.twitter.com/YncbkdIr3M
IPL 2026: मैदान पर भिड़े विराट कोहली और ट्रेविस हेड, तीखी बहस का वीडियो वायरल
क्या आईपीएल में गूंजेगा बिहार का नाम? वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
IPL 2026 Qualifier 1: धर्मशाला में घमासान, फाइनल की जंग के लिए तैयार RCB और गुजरात टाइटंस
जनगणना ट्रेनिंग के बीच स्पेशल गेस्ट की एंट्री, क्लासरूम में पहुंचा लंगूर; वीडियो हुआ वायरल
नई Tata Tiago का जलवा: प्रीमियम इंटीरियर और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका
46 डिग्री की तपिश में बेदम हुआ चमगादड़, वकीलों की दरियादिली से बची जान
क्या ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाना विराट कोहली पर पड़ेगा भारी? जानें क्या कहता है IPL का नियम
स्मार्ट-बॉर्डर का जाल: ड्रोन और रडार से अभेद्य होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा, अमित शाह का मास्टरप्लान तैयार
टीम इंडिया से बाहर होने के खतरे के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा कदम, नई टीम के साथ करेंगे वापसी की तैयारी
विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद: क्या वाकई पुरानी बेइज्जती का निकला गुस्सा? दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया