आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुई भिड़ंत ने फैंस का दिल जीत लिया, लेकिन मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
थ्रो और जश्न ने बढ़ाई गर्माहट विवाद की शुरुआत आरसीबी की पारी के चौथे ओवर में हुई। 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी दबाव में थी। स्पिनर शिवांग कुमार के ओवर के दौरान ट्रेविस हेड का एक थ्रो विराट कोहली के बेहद करीब से गुजरा। इससे कोहली भड़क गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही तीखी बहस शुरू हो गई।
माहौल तब और गरमा गया जब अगले ओवर में वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद हेड ने कोहली पर कुछ टिप्पणी की, जिसका विराट ने तुरंत और कड़ा जवाब दिया। जानकारों का मानना है कि यह पहली पारी का बदला था, जब कोहली ने हेड का विकेट गिरने पर काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था।
बल्लेबाजी में बिखरे दोनों दिग्गज मैदान पर गरमा-गरमी के बावजूद, दोनों खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। 256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली मात्र 15 रन (11 गेंद) बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
दूसरी ओर, ट्रेविस हेड भी एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने 16 गेंदों में 26 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत जरूर दी। इसी तेज शुरुआत की बदौलत हैदराबाद ने 255 रनों का बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, और मैदान पर दिख रही यह आक्रामकता इसी दबाव को दर्शाती है।
#ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
बंगाल के नए मुख्य सचिव पर सियासी संग्राम: अमित मालवीय ने राहुल गांधी को केरल के आईने में दिखाया डबल स्टैंडर्ड
राहत की खबर: टल गई SBI की दो दिवसीय हड़ताल, अब 25-26 मई को सामान्य रहेगा बैंकिंग कामकाज
ट्रंप का डस्टबिन वाला वीडियो वायरल: क्या कोलबर्ट को किया बाहर का रास्ता?
CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम सवालों के घेरे में, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
हॉलीवुड में भाईजान का जलवा: 7 Dogs के पोस्टर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
शो खत्म होते ही डोनाल्ड ट्रंप का बदला ! कोल्बर्ट को कचरे में फेंका: वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
धोनी की शाबाशी को ठुकराया? ईशान किशन की इस हरकत पर मचा बवाल
ट्रेविस हेड के साथ विवाद: क्या विराट कोहली ने लांघी मर्यादा? इरफान पठान ने दी नसीहत
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ हुआ गिरफ्तार, बहन स्वाति ने सास की जमानत खारिज करने की उठाई मांग
देश में चुनाव होते रहने चाहिए ताकि जनता को राहत मिले : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मनोज झा का तंज