क्रिकेट के मैदान पर आक्रामकता कोई नई बात नहीं है, लेकिन शुक्रवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले के बाद घटी एक घटना ने सबको चौंका दिया है। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई नो-हैंडशेक की घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।
मैदान पर हुई थी तीखी नोकझोंक विवाद की शुरुआत आरसीबी की पारी के दौरान हुई। ट्रेविस हेड लगातार विराट कोहली को उकसाते हुए नजर आए। गुस्से में आकर कोहली ने उन्हें गेंदबाजी करने का खुला चैलेंज दे दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पिच के बीच में दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई।
मेरे गेंदबाजी करने से पहले ही आउट हो गए कोहली के चैलेंज के बाद जब हेड गेंदबाजी करने के लिए आए, तब तक विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। रिपोर्ट के अनुसार, हेड ने कोहली के आउट होने के बाद तंज कसते हुए कहा, दोस्त, मेरे गेंद डालने से पहले ही तुम आउट हो गए। हेड की यह बात कोहली को नागवार गुजरी।
हैरान रह गए ट्रेविस हेड मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिला रही थीं, तब कोहली ने हैदराबाद के अन्य खिलाड़ियों से तो हाथ मिलाया, लेकिन जैसे ही ट्रेविस हेड ने हाथ बढ़ाने की कोशिश की, कोहली उन्हें नजरअंदाज कर सीधे आगे निकल गए। यह देख हेड बेहद हैरान दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से हट गए।
इरफान पठान ने उठाए सवाल इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इस व्यवहार पर निराशा जताई है। पठान ने कहा, मैदान पर आक्रामकता खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना विराट कोहली की तरफ से बिल्कुल भी सही व्यवहार नहीं था।
मैच का परिणाम मैदान के इस तनाव के बीच मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 255 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। हालांकि, हार के बावजूद आरसीबी प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रही।
kohli didnt shake hands with travis head 😭😭😭😭 pic.twitter.com/HjYJ29AypR
— satyam (@noontonightt) May 22, 2026
राज्यसभा चुनाव का बिगुल: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को होगा महासंग्राम, दिग्गजों की साख दांव पर
ग्रेटर नोएडा: क्या हमें जीने का हक नहीं? दहेज प्रताड़ना से त्रस्त दो बहनों ने सीएम योगी से मांगी सुरक्षा
वायरल हुआ शाहरुख खान का कॉलेज आईडी कार्ड, क्या वाकई असली है किंग खान का यह लकी रोल नंबर?
एक फिल्म के लिए बदली 3 बार काया, राम चरण का पहलवान वाला ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए फैंस
ईरान: एक अनाथ बच्चे की तस्वीर ने मचाया बवाल, सरकारी मीडिया के संपादक तलब
यह कानून गुलामों के बच्चों के लिए था, चीनी अरबपतियों के लिए नहीं : जन्मजात नागरिकता पर गरजे डोनाल्ड ट्रंप
46 डिग्री की तपती धूप और डामर पर पसीना बहाते मजदूर: वायरल वीडियो ने झकझोर दिया लोगों का दिल
NH-44 का तीसरा नेत्र : पठानकोट से पाकिस्तान तक लाइव जासूसी का काला सच
अब बंगाल बॉर्डर पर लगेगी घुसपैठियों के लिए अभेद दीवार : क्या है शुभेंदु सरकार का नया प्लान?
मौत को दी मात: चलती ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डालकर निकले लोग, वीडियो देख दहल जाएगा दिल