ग्रेटर नोएडा: दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेड़ा गांव से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दहेज लोभियों के चंगुल में फंसी दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।
शादी के तीन साल, प्रताड़ना का सिलसिला पीड़ित बहनों की पहचान सोनम बैसला और मोनिका बैसला के रूप में हुई है। इन दोनों की शादी करीब तीन साल पहले चिटहेड़ा गांव के ही दो सगे भाइयों से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
जान को खतरा, सबूत मिटाने की कोशिश वीडियो में दोनों बहनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका दावा है कि ससुराल वालों ने पहले भी उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सेटअप बॉक्स को हटा दिया गया है, ताकि प्रताड़ना के ठोस सबूत मिटाए जा सकें।
अनहोनी होने पर ससुराल पक्ष जिम्मेदार पीड़ितों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके साथ भविष्य में कोई अनहोनी होती है, तो उसके लिए पूरी तरह से उनके ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे। हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती इन बहनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस ने क्या कहा? इस मामले पर दादरी की एसीपी प्रशाली गंगवार ने जानकारी दी है कि दोनों महिलाएं एक ही परिवार में ब्याही गई थीं। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के पति अभी अलग रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी झगड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है। अब नए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दहेज उत्पीड़न के गंभीर मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो जारी कर अपने ही ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए… pic.twitter.com/f9T7uevHf5
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 22, 2026
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार निशाने पर: पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही जान से मारने की धमकी
चिलचिलाती गर्मी का देसी इलाज : फर्राटा पंखे को बनाया एयर कंडीशनर, जुगाड़ देख दंग रह गई दुनिया
पीएम मोदी के घर के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन? पाक मंत्री के बेतुके दावे पर मचा बवाल
क्या IPL में अब नज़र आएगी बिहार रॉयल्स ? अनिल अग्रवाल ने जगाई उम्मीद
टीम में सिलेक्शन की खुशी या सदमा? नाम सुनते ही फर्श पर गिरे गोलकीपर, घरवाले मनाते रहे जश्न
कॉकरोच जनता पार्टी पर गरमाई सियासत: BJP ने उठाए विदेशी फंडिंग और समर्थकों पर सवाल
राज्यसभा में बड़ा बदलाव: 10 राज्यों की 26 सीटों पर उपचुनाव का बिगुल, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास
महंगाई और देशहित पर बोले खेसारी लाल: अमीर लोग चंदा दें, तभी सुधरेगी देश की आर्थिक स्थिति
IPL 2026: हैदराबाद का रनों का पहाड़, बेंगलुरु पस्त; SRH ने 55 रन से दर्ज की धमाकेदार जीत