आईपीएल के भविष्य में एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। खबर है कि जल्द ही क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर बिहार की अपनी टीम नजर आ सकती है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस दिशा में गंभीर दिलचस्पी दिखाई है।
अनिल अग्रवाल का इमोशनल दांव पटना में जन्मे उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने सपने को साझा किया। उन्होंने साफ कहा कि बिहार उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक इमोशन है। अग्रवाल का मानना है कि बिहार की मिट्टी में क्रिकेट की गहरी प्रतिभा है, जिसे सही मंच की जरूरत है।
प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस सपोर्ट चाहिए अग्रवाल ने बिहार के उभरते सितारों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने देश को ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। ईशान किशन की वनडे डबल सेंचुरी हो या वैभव सूर्यवंशी का सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू, बिहारी प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी है।
खिलाड़ियों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर अनिल अग्रवाल ने बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि बिहार के युवाओं को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट अपने राज्य में ही मिलना चाहिए। उन्होंने वादा किया है कि बिहार के टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए वह बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हैं।
आईपीएल में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा? वर्तमान में आईपीएल में कुल 10 टीमें खेल रही हैं। आखिरी बार चार साल पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को लीग में शामिल किया गया था। अगर अनिल अग्रवाल की पहल रंग लाती है, तो आने वाले समय में आईपीएल के विस्तार के साथ बिहार की फ्रेंचाइजी का जुड़ना न केवल राज्य के लिए, बल्कि प्रशंसकों के लिए भी एक बड़ी सौगात होगी।
क्या अनिल अग्रवाल का यह प्रयास आधिकारिक रूप ले पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी उम्मीद की किरण है।
*क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) May 22, 2026
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर… pic.twitter.com/bgScCh40Zd
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटों की आवाज
कॉकरोच जनता पार्टी से गधे-हाथी तक: चुनावी मैदान में जानवरों का अजब-गजब इतिहास
दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर: संजय झील में उबलीं सैकड़ों मछलियां, प्रशासन बेखबर
रील के चक्कर में स्टेशन पर अपहरण का ड्रामा: यात्रियों में मची भगदड़, भड़के लोग बोले- अब भेजो जेल
बंगाल में वंदे मातरम अनिवार्य: CPI(M) सांसद ने दी कानूनी चुनौती की चेतावनी
DU का हॉस्टल बना अखाड़ा: आधी रात को सड़कों पर उतरीं छात्राएं, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: क्या सबूत मिटा रही हैं सास गिरिबाला सिंह? वकील ने कोर्ट से की यह बड़ी मांग
भोजशाला का बदला स्वरूप: अब मस्जिदों में होगी जुम्मे की नमाज, परिसर में रहेगी सरस्वती पूजा
भारत के लिए अमेरिका का बड़ा ऐलान: जितना तेल चाहिए, उतना देंगे , रूबियो की दिल्ली यात्रा से पहले हलचल
प्रचंड गर्मी में ई-रिक्शा बना चलता-फिरता AC , देसी जुगाड़ देख दंग रह गए लोग