सोशल मीडिया पर तंज और कटाक्ष के लिए मशहूर कॉकरोच जनता पार्टी का X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस कार्रवाई ने सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी है।
महुआ मोइत्रा का तीखा हमला तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि फासीवाद है। मौजूदा सरकार देश के युवाओं की ऑनलाइन आवाज से इतनी डरी हुई है कि वह एक वर्चुअल आंदोलन को भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
क्यों हुई कार्रवाई? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस अकाउंट को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत X को अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया।
सिसोदिया बोले- मैं कॉकरोच के साथ हूं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब लड़ाई मगरमच्छ और कॉकरोच के बीच हो, तो मैं गर्व के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़ा हूं।
कैसे शुरू हुआ कॉकरोच विवाद? यह पेज उस समय सुर्खियों में आया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि, बाद में स्पष्ट किया गया कि वह टिप्पणी गलत तरीके से पेश की गई थी। लेकिन इस शब्द को सोशल मीडिया पर व्यंग्य के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा और देखते ही देखते कॉकरोच जनता पार्टी वायरल हो गई।
बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य बंद होने से पहले इस अकाउंट के 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। X पर पाबंदी के बावजूद, यह ग्रुप इंस्टाग्राम पर अब भी पूरी तरह सक्रिय है, जहाँ इसके 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अकाउंट बंद होने के तुरंत बाद कॉकरोच इज बैक के नाम से एक नया अकाउंट भी सामने आया है, जो बताता है कि सोशल मीडिया की यह जंग अभी थमने वाली नहीं है।
Fascism Not Democracy. Our government is so scared of the youth of this country that it can’t even bear a virtual online movement. Please realise what odds we in the Opposition fight on a daily basis. pic.twitter.com/Nvi4W8s9Fp
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 22, 2026
ट्रंप जूनियर की शादी: जाऊं तो भी फंसा, न जाऊं तो भी , पिता डोनाल्ड ट्रंप क्यों हैं दुविधा में?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना सच: सऊदी प्रो लीग में पहली बार बने चैंपियन, आंसुओं में बयां की खुशी
पटना में भीषण गर्मी का कहर: 5वीं तक के स्कूल 5 दिन के लिए बंद, जानें नया टाइम-टेबल
SRH vs RCB: टॉप-2 की जंग में हैदराबाद और बेंगलुरु की भिड़ंत, क्या प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी ऑरेंज आर्मी?
डीयू में आधी रात का संग्राम: परीक्षाओं के बीच हॉस्टल की छात्राओं का आर-पार का धरना
पीएम मोदी के घर के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन? पाक मंत्री के बेतुके दावे पर मचा बवाल
अलविदा 3D क्रिकेटर: विजय शंकर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रचा था इतिहास
बकरीद पर दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी: नियम तोड़ा तो दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा
ट्विशा शर्मा केस: मौत का रहस्य और गहराया, 7 अनसुलझे सवाल जो पुलिस पर उठा रहे उंगलियां
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास