अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस निजी खुशी के मौके पर पिता यानी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। खुद ट्रंप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ऐसा बयान दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया मुझे हर हाल में घेरेगा व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने मजाकिया और व्यंग्यात्मक लहजे में अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, वह (बेटा) चाहता है कि मैं जाऊं, लेकिन यह मेरे लिए सही समय नहीं है। मेरे सामने ईरान और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं। अगर मैं शादी में जाता हूं तो मारा जाऊंगा, और अगर नहीं जाता हूं, तब भी मारा जाऊंगा।
ट्रंप का इशारा साफ था कि मीडिया उनके किसी भी फैसले को आलोचना का विषय बना लेगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए स्थिति कैच-22 जैसी है, जहां जीतना नामुमकिन है।
वीकेंड पर है शादी 48 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत बाहमास में मॉडल बेटिना एंडरसन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक बेहद निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अतिथि सूची को जानबूझकर काफी सीमित रखा गया है।
सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय तनाव ट्रंप की दुविधा के पीछे सिर्फ मीडिया का डर ही नहीं, बल्कि गंभीर सुरक्षा कारण भी हैं। राष्ट्रपति की यात्राओं के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहती हैं। ईरान के साथ मौजूदा तनाव के बीच, ट्रंप का मानना है कि ऐसे समय में एक निजी समारोह के लिए सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल करना राजनीतिक रूप से सवालों के घेरे में आ सकता है।
सगाई और निजी जीवन का सफर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। यह सगाई राष्ट्रपति के अधिकारिक रिट्रीट कैंप डेविड में हुई थी।
यह ट्रंप जूनियर की दूसरी शादी होगी। उनकी पूर्व पत्नी वैनेसा ट्रंप से उनके पांच बच्चे हैं, जिनसे उनका तलाक 2018 में हुआ था। वैनेसा ट्रंप के साथ अलगाव के बाद, ट्रंप जूनियर का नाम किम्बर्ली गिलफॉयल के साथ भी जुड़ा था, जिनसे उनकी सगाई हुई थी, लेकिन 2024 में यह रिश्ता टूट गया।
चर्चा में है ट्रंप का अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रंप का यह बयान उनके क्लासिक स्टाइल के तौर पर देखा जा रहा है। गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकटों के बीच भी अपनी पारिवारिक उलझन को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश करने की कला ने इस खबर को राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। अब देखना यह है कि राष्ट्रपति इस वीकेंड बाहमास पहुंच पाते हैं या नहीं।
🇺🇸 Trump is asked whether he ll attend his son s wedding this weekend:
— Commentary Donald J Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) May 21, 2026
He d like me to go. I m gonna try and make it. I said, This is not good timing for me. I have a thing called Iran and other things. https://t.co/zCtGeB9T6j pic.twitter.com/cVJTmREgMQ
पीएम मोदी पर अजय राय की अभद्र टिप्पणी: यूपी की सियासत में उबाल, सीएम योगी ने किया पलटवार
SRH vs RCB: टॉप-2 की जंग में हैदराबाद और बेंगलुरु की भिड़ंत, क्या प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी ऑरेंज आर्मी?
शुभमन गिल का सुपरमैन कैच: शिवम दुबे की तूफानी पारी का अंत कर CSK फैंस का मुंह किया बंद
त्विषा शर्मा मामला: मीडिया के सवालों पर भड़के वकील, गाड़ी के बोनट पर मारे मुक्के
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना सच: सऊदी प्रो लीग में पहली बार बने चैंपियन, आंसुओं में बयां की खुशी
महाराष्ट्र में मौसम की दोहरी मार: कहीं लू का रेड अलर्ट , तो कहीं बेमौसम बारिश की चेतावनी
क्या शाहरुख खान का वायरल कॉलेज आईकार्ड असली है? पड़ताल में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ी गलती: गलत राज सिंह को बनाया निशाना, एनकाउंटर की मिली थी धमकी
आज की 10 बड़ी खबरें: 47°C की भीषण लू, CNG के बढ़े दाम और NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक पर भाजपा का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे ने केजरीवाल से जोड़े तार