शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रकांत रथ हत्याकांड की जांच एक बड़े प्रशासनिक विवाद में बदल गई है। इस मामले में नाम की समानता के चलते उत्तर प्रदेश के बलिया से राज कुमार सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो बाद में पूरी तरह निर्दोष पाया गया।
अयोध्या यात्रा से लौटते ही शिकंजे में फंसे राज सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। जैसे ही वह वापस घर पहुंचे, पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया। राज का आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी कोई बात सुनी और न ही कोई सबूत मांगे। जांच एजेंसियां जिस राज कुमार सिंह की तलाश कर रही थीं, वह कोई और था, लेकिन पुलिस ने किसी और को ही बलि का बकरा बना दिया।
एनकाउंटर का खौफ और टॉर्चर का आरोप रिहा होने के बाद राज सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्हें कोलकाता ले जाकर टॉर्चर किया गया। पुलिस ने उन पर दबाव बनाया कि वे वह गुनाह कबूल कर लें, जिसे उन्होंने कभी किया ही नहीं था। राज के अनुसार, पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर की सीधी धमकी दी थी, जिसके कारण वह हर रात खौफ के साये में जी रहे थे।
सीबीआई की जांच से खुला सच अंततः सीबीआई की निष्पक्ष जांच के बाद यह साफ हो गया कि राज सिंह बेगुनाह हैं। राज ने सीबीआई का आभार जताया कि उन्होंने सच का पता लगाया। यदि सीबीआई समय पर हस्तक्षेप न करती, तो शायद उन्हें किसी झूठे केस में उम्रभर के लिए जेल जाना पड़ता या पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ता।
CM योगी से न्याय की गुहार पीड़ित राज सिंह का कहना है कि उनके परिवार और वह खुद लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े रहे हैं, लेकिन मुसीबत के समय कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने बिना जांच के उन्हें प्रताड़ित किया।
राज ने सवाल उठाया, जब कोई जुर्म न किया हो और पुलिस जान लेने पर उतारू हो, तो आखिर किससे मदद मांगी जाए?
*#WATCH | Ballia, Uttar Pradesh: Raj Singh, arrested in Suvendu Adhikari PA Murder Case, released by CBI, says, ... I was wrongly arrested, mistaken with another Raj Kumar Singh. I had gone to Ayodhya with my mother for darshan. While coming back home, a police team arrested me.… pic.twitter.com/CfiP03I9Dj
— ANI (@ANI) May 21, 2026
मिनटमैन 3: हवा को चीरती अमेरिका की महाविनाशक न्यूक्लियर मिसाइल, जानें क्या है इसकी ताकत?
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास
क्या IPL में होगी बिहार की एंट्री? उद्योगपति अनिल अग्रवाल की मांग से बढ़ा उत्साह
समुद्र के ब्लैक होल में समा गया कैमरा: नीचे जो दिखा, उसे देख वैज्ञानिकों की भी अटकी सांसें!
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खतरा, गुजरात के स्टार पेसर ने दी बड़ी चुनौती
SBI बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: कल से 6 दिन लगातार बंद रहेंगी शाखाएं, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
पहले पकड़ा सीजन का सबसे भयंकर कैच, फिर किया ऐसा इशारा कि मच गया बवाल, शुभमन गिल का गजब सेलिब्रेशन
कॉकरोच जनता पार्टी की टी-शर्ट पहन सड़कों पर उतरे युवा, इंटरनेट पर मचा बवाल
बंगाल में रहना है तो नियम मानने होंगे : अग्निमित्रा पॉल का हुमायूं कबीर को दो टूक जवाब
आज की 10 बड़ी खबरें: 47°C की भीषण लू, CNG के बढ़े दाम और NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा