सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यह नाम जो पहले केवल सोशल मीडिया मीम्स और व्यंग्य तक सीमित था, अब फैशन का हिस्सा बन चुका है। जी-जेन (Gen-Z) युवा अब कॉकरोच प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनकर सार्वजनिक तौर पर अपना विरोध और समर्थन जाहिर कर रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड? इस अजीबोगरीब ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम तेजी से वायरल हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शब्द तब सुर्खियों में आया जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की ओर से युवाओं और एक्टिविस्टों के संदर्भ में कॉकरोच शब्द का कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया। इंटरनेट यूजर्स ने इस शब्द को एक हथियार की तरह अपनाया और इसे विरोध के एक नए प्रतीक के रूप में पेश किया।
टी-शर्ट पर प्राउड कॉकरोच का स्लोगन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवाओं को कॉकरोच लोगो वाली टी-शर्ट प्रिंट कराते और पहनते देखा गया। इन टी-शर्ट्स पर वेकअप जेन-जी (Wake up Gen-Z) और प्राउड कॉकरोच (Proud Cockroach) जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है— यह अब एक अलग दिशा में जा रहा है।
इंटरनेट पर बंटे लोग इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहाँ कुछ युवा इसे एक डिजिटल क्रांति और रचनात्मक विरोध का नाम दे रहे हैं, वहीं अन्य इसे महज एक दिखावा बता रहे हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, कहीं कोई चप्पल लेकर पीछे न पड़ जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे केवल 10 दिन की हाइप करार दिया है। कुछ लोगों ने इसे बिजनेस का नया तरीका बताया है, जहां लोग विवादों से भी पैसा कमा रहे हैं।
क्या यह सिर्फ एक फैशन है? चाहे यह युवाओं का गुस्सा हो या महज एक इंटरनेट मजाक, कॉकरोच टी-शर्ट ट्रेंड ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया की ताकत किसी भी शब्द या मुद्दे को रातों-रात एक ब्रांड में बदल सकती है। अब देखना यह है कि यह कॉकरोच वाला दौर कब तक इंटरनेट की हवाओं में बना रहता है।
It’s going in another direction now…. pic.twitter.com/2RfVkFzhcX
— Arun Arora (@Arun2981) May 21, 2026
इबोला का कहर: वैक्सीन होने के बावजूद क्यों नहीं थम रही मौतों की रफ्तार?
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने सीएसके को रौंदा, रनों के अंतर से लिखी इतिहास की सबसे बड़ी जीत
अर्शदीप सिंह का भद्दा मजाक : टीममेट का बनाया निशाना, वीडियो वायरल होने पर घिरे तेज गेंदबाज
महादेव के जयकारों से गूंजी केदारघाटी: द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट खुले
दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर: संजय झील में उबलीं सैकड़ों मछलियां, प्रशासन बेखबर
आ गया दुश्मनों का काल: 100 किमी दूर बैठे टारगेट को राख करेगा स्वदेशी वायु अस्त्र-1
मौत का खेल: बंद कमरे में आमने-सामने आए कोबरा और नेवला, 17 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें
मसूरी की जगह लाहौर में ट्रेनिंग ले रहे बांग्लादेशी अफसर: भारत के लिए बढ़ती चिंता और बदलती कूटनीति
WWE और NASCAR जगत में शोक की लहर: पूर्व 24/7 चैंपियन काइल बुश का 41 साल की उम्र में निधन
भोजशाला का बदला स्वरूप: मंदिर के फैसले पर घमासान, अब सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं निगाहें